Advertisement
Advertisement

Gumla : आंगनबाड़ी केंद्र में खड़ी 5 बाइक को अज्ञात अपराधियों ने किया आग के हवाले, जांच में जुटी पुलिस…

Gumla : गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलागड़ा पंचायत के नवाटोली गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में अज्ञात अपराधियों के द्वारा बीती देर रात 5 बाइक को आग के हवाले कर दिया गया। आग लगने के बाद वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। आग के बाद सभी बाइक जलकर पूरी तरह से राख हो गई। ये बाइक पेंटिंग का काम करने के लिए आए लोहरदगा जिला के 5 पेंटरों की थी।

ये भी पढ़ें- *Ranchi : डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने ओरमांझी अंचल कार्यालय का किया औचल निरीक्षण…* 

पीड़ित लोहरदगा किस्को निवासी अजय उरांव ने बताया छोटू राम नंदेश्वर बाड़ईक बादल एवं रामदुलार चिक बड़ाईक यह पांचो नावा टोली स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में केंद्र में फोटो, कार्टून व अल्फाबेट पेंटिंग का काम करने के लिए ठेकेदार रामवीर के निर्देश पर मंगलवार की शाम को पहुंचे थे। वहीं बरानदा में सभी 5 बाइक खड़ाकर बगल के रूम में सोए हुए थे।

तगहदज min 22Scope News

Gumla : दीवार तोड़कर सभी 5 पेंटर की ग्रामीणों ने मिलकर बचाई जान

देर रात जलने की गंध आने पर बाहर निकले तो पाया कि सभी पांचो बाइक आग से धधक रही थी। ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन तब तक सभी बाइक जलकर राख हो चुके थे। बाइक में आग लगने की वजह से अंदर सो रहे लोगों का दम घुटने लगा।

ये भी पढ़ें-Jamshedpur Murder : दिनदहाड़े कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस… 

जिसके बाद पीछे का दीवाल को ग्रामीणों के सहयोग से तोड़कर कर सभी को किसी तरह बाहर निकाला गया। घटना की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि जांच उपरांत प्रथम दृष्टया मामला शरारती तत्वों का लग रहा है। हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

गुमला से सुंदरम केशरी की रिपोर्ट—

Commercial Advertisment

Kamya Mishra JDU Entry: क्या JDU में शामिल होंगी पूर्व IPS...

Kamya Mishra JDU Entry, पटना: बिहार की राजनीति में पूर्व IPS अधिकारी काम्या मिश्रा एक बार फिर चर्चा में हैं। JDU के वरिष्ठ नेता...

Bihar Groundwater Recharge Project: भू-जल पुनर्भरण के लिए इंजेक्शन वेल तकनीक...

Bihar Groundwater Recharge Project, पटना: बिहार में गहरे भू-जल स्तर के संरक्षण और जल संसाधनों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने एक...

Bihar Police Promotion 2026: बिहार पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 9,187...

Bihar Police Promotion 2026, पटना: बिहार पुलिस और गृह विभाग में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बड़ी संख्या में प्रोन्नति दी गई है। राज्य सरकार...