गृह मंत्री अमित शाह का RJD ने फूंका पुतला, अंबेडकर पर बयान के बाद…

पटना: राष्ट्रीय जनता दल अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ ने राजधानी पटना के आयकर गोलंबर पर गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया। राजद कार्यकर्ता राजद कार्यालय से जुलुस के रूप में निकल कर आयकर गोलंबर पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा और अमित शाह के विरोध में जम कर नारे लगाये। कार्यकर्ताओं ने अमित शाह इस्तीफा दो, भीमराव अंबेडकर का अपमान नहीं चलेगा, संविधान विरोधी वक्तव्य क्यों भाजपा जवाब दो, अमित शाह माफी मांगे जैसे नारे लगाये। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला भी फूंका।

इस अवसर पर राजद के नेताओं ने कहा कि देश के 90% से अधिक वंचित, उपेक्षित, शोषित, दलित, पिछड़े, गरीब, अल्पसंख्यक और समता, समाजवाद, धर्मनिरपेक्षता, और संविधान में यकीन रखने वाले न्यायप्रिय लोगों के लिए बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर भगवान से भी कम भी नहीं है। अंबेडकर जी का अपमान कहीं ना कहीं भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस की साजिश का परिणाम बताया। नेताओं ने कहा कि बाबा साहेब ने करोड़ों लोगों को नारकीय जीवन से छुटकारा दिलाकर उनको हक अधिकार और समाज में बेहतर जीने की संवैधानिक व्यवस्था दी।

पुतला दहन कार्यक्रम में पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम, विधायक रेखा देवी पासवान, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार साधु, राजद की प्रदेश प्रवक्ता सारिका पासवान, प्रदेश महासचिव निर्भय कुमार अंबेडकर, प्रमोद कुमार राम, ओम प्रकाश पासवान, दीपक मांझी, संतोष पासवान, सुखु पासवान, शिवकुमार भारती, रमेश रजक, मंजू दास, राष्ट्रीय महासचिव बीनु यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, प्रदेश महासचिव बल्ली यादव, फैयाज आलम कमाल, भाई अरुण कुमार, राजेश पाल, संजय यादव

पटना जिला अध्यक्ष दीनानाथ सिंह यादव, बाढ़ जिला अध्यक्ष नमिता नीरज सिंह, युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव, छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष गगन कुमार, अफरोज आलम, गणेश कुमार यादव, ओम प्रकाश चौटाला, उपेंद्र चंद्रवंशी, शिवेंद्र तांती, कुंदन कुमार राय, रुपेश यादव, विमलराय, मुकेश यादव, संजय यादव सहित राष्ट्रीय जनता दल के नेता और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ दलित, शोषित, वंचित समाज के सैंकड़ों की संख्या में लोग शामिल थे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar

यह भी पढ़ें-   Department of Minorities के सचिव ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए कई निर्देश

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट
RJD RJD RJD RJD

RJD

SSC CGL 2026: Tier-1 परीक्षा 30 सितंबर से, 15-15 मिनट की...

SSC CGL 2026 Tier-1 परीक्षा 30 सितंबर से 30 अक्टूबर तक होगी। 100 सवालों की परीक्षा में चारों सेक्शन के लिए 15-15 मिनट की...

TRAI New Rule: अब बिना Data के भी मिलेगा Voice-SMS Recharge,...

 TRAI ने Voice और SMS Only प्लान को लेकर नए नियम जारी किए हैं। डेटा वाले प्लान की समान अवधि का बिना डेटा विकल्प...

Sugar Price: रांची में थोक चीनी 14 रुपये सस्ती, फिर भी...

 रांची की थोक मंडी में चीनी का भाव 64 से घटकर 50 से 51 रुपये किलो हो गया है, लेकिन कई छोटी दुकानों में...