मुंबई नाव हादसा में मृतकों की संख्या पहुंची 13, तीन नौसेना कर्मी भी शामिल

Desk. खबर महाराष्ट्र से है। गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा गुफाओं तक यात्रियों को ले जा रही एक नाव एलिफेंटा द्वीप समूह के पास पलट गई। इसमें अब मृतकों की संख्या 13 हो गयी है, जबकि कई लापता है। मृतकों में तीन नौसेना कर्मी भी शामिल है। यह घटना तब हुई, जब एक रक्षा जहाज नौका से टकरा गया।

जानकारी के अनुसार, अब 108 लोगों को बचाए गए हैं। इनमें चार की हालत गंभीर है। कई लोगों की तलाश अभी भी जारी है। तटरक्षक बल और नौसेना खोज अभियान में शामिल है। घटना शाम करीब 4 बजे हुई। इस दौरान मुंबई पोर्ट अथॉरिटी के हार्बर मास्टर द्वारा तटरक्षक बल को सतर्क किया गया था।

वहीं घटना को लेकर नौसेना ने बयान जारी कर कहा है कि स्पीडबोट एक कठोर इन्फ्लेटेबल नाव (आरआईबी) थी, जिसका इंजन परीक्षण चल रहा था और इंजन में खराबी के कारण उसने नियंत्रण खो दिया।

यह द्वीप मुंबई से दूर है और इसमें प्रसिद्ध घरपुरी गुफाएं एक पर्यटन स्थल है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तट रक्षक और समुद्री पुलिस के समन्वय से नौसेना द्वारा बचाव अभियान शुरू किया गया। नौसेना की 11 नावें, समुद्री पुलिस की तीन नावें और तटरक्षक बल की एक नाव इलाके में हैं। इसके अलावा, चार हेलीकॉप्टर खोज और बचाव कार्य कर रहे हैं।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!