मुजफ्फरपुर : दूसरे दिन भी 9 लोगों की निकाली गयी आंखें, ऑपरेशन करनेवाले डॉक्टरों पर दर्ज होगा मामला

305
Advertisment

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर आई हॉस्पिटल में मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद हुए संक्रमण के बाद 65 लोगों की आंख चले जाने को लेकर स्वास्थ्य विभाग आई हॉस्पिटल के डॉक्टरों की टीम पर प्राथमिकी दर्ज करेगा. मुख्यालय से गुरुवार को टीम मुजफ्फरपुर जायेगी.

Advertisment

स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्य अमृत ने बताया कि ऑपरेशन के बाद आंख में संक्रमण की शिकायत पर 16 लोगों की एक-एक आंख निकाली जा चुकी है. दूसरी ओर जूरन छपरा स्थित मुजफ्फरपुर आई हॉस्पिटल में मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद रोशनी गंवाने वाले और नौ लोगों की आंख निकाली गयीं. वहीं चार और लोगों की आंखें एसकेएमसीएच में गुरुवार को निकाली जायेगी.

मुजफ्फरपुर में छात्र की मौत मामला : पीड़ित परिवार से मिले जाप सुप्रीमो पप्पु यादव

Advertisement