मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जिला कोर्ट में अब आई हॉस्पिटल के प्रकरण मामले में अस्पताल के संचालक सहित कई के खिलाफ में परिवाद दायर कराया गया. परिवाद में बताया गया है कि मामले में दो दर्जन से ज्यादा मरीजों की आंख को निकाला गया था और कई अब भी गंभीर हालत में बताया गया है. मामले में 10 दिसंबर को सुनवाई होगी.
मुजफ्फरपुर जिला के आई हॉस्पिटल की मुश्किल कम होने का नाम नहीं ले रही है. एक तरफ जहां सिविल सर्जन डॉ विनय शर्मा की ओर से FIR दर्ज कराई गई है, जिसमें मुजफ्फरपुर आई हॉस्पिटल के सचिव दिलीप जलान के साथ प्रबंधक दीपक कुमार आंख के आपरेशन करने वाले डॉक्टर डॉ. एन डी साहू, डॉ. निरूपमा, डॉ.समीक्षा और नेत्र की सहायक बबीता कुमारी, बिल्टू कुमार, सरस्वती रानी, विकास कुमार, भावना वर्मा, अनूप कुमार, साहिन प्रवीण, सौरभ कुमार और उमाशंकर सिंह का नाम शामिल हैं. इन पर इलाज और जांच में लापरवाही बरतने का आरोप है.
वहीं दूसरी ओर बालूघाट निवासी मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को सीजीएम कोर्ट में आई हॉस्पिटल के अध्यक्ष राजकुमार केडिया,संस्था उपाध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल और सचिव दिलीप कुमार तुलसियान संयुक्त सचिव श्यामसुंदर भीमसरिया प्रबंधन समिति के सचिव दिलीप जालान,प्रबंधन समिति के एक संयुक्त सचिव आलोक कुमार संगनेरिया ओटी असिस्टेंट विजय कुमार, डॉक्टर एन.डी. साहू सहित 12 अज्ञात लोगों पर आईपीसी की धारा 323, 341, 504 ,406, 420, 325, 307/34 के तहत सभी को आरोपित
बनाया है.
रिपोर्ट : विशाल
राजद युवा प्रदेश सचिव रतन कुमार मुजफ्फरपुर नगर निगम से मेयर पद के लिए ठोकेंगे ताल

















