Patna: मंत्री नितिन नवीन ने 65 नगर प्रबंधकों को दिया नियोजन पत्र

मंत्री नितिन नवीन ने 65 नगर प्रबंधकों को दिया नियोजन पत्र, नई उर्जा और टीमवर्क के जज्बे के साथ काम करने का दिया निर्देश

पटना: गुरुवार को बिहार के नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन ने 65 नगर प्रबंधकों को नियोजन पत्र दिया। इस दौरान उनके साथ विभाग के सचिव अभय सिंह, संयुक्त सचिव वर्षा सिंह, आवास बोर्ड के प्रबंधक निर्देशक राजीव, नगर आयुक्त अनिमेष पराशर समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, नियोजन पत्र वितरण के बाद मंत्री ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आप सभी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

मैं चाहता हूं कि आप सभी एक नए ऊर्जा के साथ काम करें और विभाग एवं खुद को नए मुकाम तक पहुंचाए। आपका होने वाला अनुभव और अध्यन विभाग के लिए काफी लाभदायक होगा। वहीं, मंत्री ने बताया कि अगले कुछ महीनों में बाकी रिक्त पदों को भी यथाशीघ्र भरा जायेगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। फिलहाल सभी नगर प्रबंधकों को वरीय अधिकारियों से गाइडलाइन मिलता रहेगा ताकि वो खुद को एक बेहतर सिटी मैनेजर के रूप में विकसित कर पाए। आप सभी को डिसीजन मेकर के रूप में खुद को विकसित करना होगा।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि राज्य के विभिन्न नगर निकायों में नागरिक सुविधाओं से संबंधित विकास कार्यों को देखने के लिए विभाग द्वारा 65 नगर प्रबंधकों को नियुक्ति किया गया है। इनमें 19 महिलाएं भी है। नए नगर प्रबंधक की टीम द्वारा नगर निकायों में संचालित योजनाओं / परियोजनाओं के कार्यान्वयन में आ रही कठिनाईयों और जमीनी स्तर की समस्याओं के निष्पादन का काम किया जायेगा। साथ ही पब्लिक फिडबैक के जरिए उसका सामाधान निकालने का प्रयास करेगी।

गौरतलब हो कि सभी नगर प्रबंधक केन्द्र तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के नोडल पदाधिकारी के रूप में कार्य करेंगे। नगर प्रबंधक नगर निकायों की वित्तीय स्थिति में सुधार तथा राजस्व उन्नयन हेतु सुझाव व कार्य योजना प्रस्तुत करेंगे। वहीं, नगर प्रबंधकों द्वारा राज्यस्तीर योजना जैसे कि मुख्यमंत्री निश्चय योजना, जल जीवन हरियाली योजना, पेय जलापूर्ति योजना, सम्राट अशोक भवन निर्माण, स्ट्रीट लाईट, शवदाह गृह, बस स्टैंड एवं केन्द्र प्रायोजित योजनाओं का कार्यान्वयन भी किया जाएगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   दो दिवसीय Bihar Business Connect 2024 की हुई शुरुआत, उद्योग मंत्री ने कहा…

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Patna Patna Patna Patna

Patna

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...