iPhone बनाने वाली कंपनी भी करेगी बिहार में निवेश, अब तक एक लाख करोड़ रूपये के निवेश का मिला कन्फर्मेशन

पटना: दो दिवसीय बिहार बिज़नस कनेक्ट 2024 का गुरुवार को उद्घाटन हो गया। बिज़नस कनेक्ट का उद्घाटन उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, सम्राट चौधरी और उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने किया। बिज़नस कनेक्ट में दुनिया भर से करीब 815 बड़े निवेशक पहुंचे हैं। मिली जानकारी के अनुसार दोपहर दो बजे तक में करीब एक लाख करोड़ रूपये का एमओयू फाइनल कर लिया गया है जबकि आईफ़ोन बनाने वाली कंपनी फॉक्सकॉन, अदानी ग्रुप, जे के सीमेंट, बिरला सीमेंट, हल्दीराम, कैप्टन स्टील, सन पेट्रोकेमिकल्स, बिरला सीमेंट, सुप्रीम ग्रुप समेत कई बड़ी कंपनियों से बात चल रही है।

बिहार बिजनेस कनेक्ट को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि हमारे पास बड़ा बाजार और मैनपॉवर है। हमारी जनसंख्या बांग्लादेश और इंडोनेशिया जैसे देशों से अधिक है। पहले नेपाल दो लाख क्यूसेक पानी छोड़ता था तो हम बर्बाद हो जाते थे लेकिन अब नेपाल 6 से सात लाख क्यूसेक पानी भी छोड़ दे तो हमें दिक्कत नहीं होती है। अब हम उस पानी के सदुपयोग पर काम कर रहे हैं और राज्य में पांच नए डैम बनाये जाएँगे। उन्होंने कहा कि हमारे यहां मक्का का पैदावार अधिक होता है तो फ़ूड प्रोसेसिंग यूनिट में भी असीम संभावनाएं हैं।

उन्होंने निवेशकों से बिहार बिज़नस पालिसी का लाभ उठाने की अपील की। बता दें कि बिहार इ उद्योग को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2023 से बिज़नस कनेक्ट का आयोजन किया जा रहा है। पिछले वर्ष भी बिहार में कई निवेशकों ने निवेश करने की इक्षा जताई थी और निवेश के लिए एमओयू भी साइन किया था। बिहार बिज़नस कनेक्ट 2024 में कंपनियों के निवेश कन्फर्म हो जाने के बाद शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष एमओयू साइन किया जायेगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   दो दिवसीय Bihar Business Connect 2024 की हुई शुरुआत, उद्योग मंत्री ने कहा…

iPhone iPhone iPhone

iPhone

Saffrn

Trending News

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: कांग्रेस ने प्रणव झा पर लगाया...

झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस ने प्रणव झा को उम्मीदवार बनाया है। बोकारो से विशेष जुड़ाव रखने वाले झा के नाम पर...

Bokaro Railway Track Death Mystery: रेलवे ट्रैक पर मिले तीन युवकों...

 बोकारो के राधानगर पंचायत स्थित लावटांड़ के पास रेलवे ट्रैक से तीन युवकों के शव बरामद हुए हैं। जीआरपी और पुलिस मामले की जांच...

Palamu Train Accident: रजहरा के पास कोयला लदी मालगाड़ी के 15...

 पलामू के रजहरा रेलवे स्टेशन के पास कोयला लदी मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 15 वैगन पटरी से उतर गए, हालांकि कोई हताहत...

BJP प्रदेश कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक, नितिन ने...

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बिहार प्रदेश के नवनियुक्त...

अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री लखेंद्र पासवान ने की विभागीय...

पटना : अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री लखेंद्र पासवान ने गुरुवार को सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विभागीय कार्ययोजनाओं...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img