Bihar में होगी रोजगार की भरमार, कई बड़ी कंपनियों ने किया करार

पटना: Bihar की राजधानी पटना में दो दिवसीय बिहार बिज़नस कनेक्ट 2024 का आयोजन किया गया। बिज़नस कनेक्ट में 80 देशों के 800 से अधिक निवेशकों ने हिस्सा लिया जिसमें करीब 350 निवेशकों ने बिहार में निवेश की इच्छा जताई और एमओयू साइन किया। बिहार में सबसे अधिक रिन्यूवल एनर्जी के क्षेत्र की  कंपनियों ने निवेश के लिए एमओयू साइन किया।

रिन्यूवल एनर्जी की 17 कंपनियों ने करीब 90 हजार करोड़ रूपये के निवेश के लिए एमओयू साइन किया है। बिहार बिज़नस कनेक्ट 2024 के मामले में सचिव बंदना प्रेयशी ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि बिज़नस कनेक्ट में एक लाख 80 हजार करोड़ रूपये के निवेश के लिए कंपनियों ने एमओयू साइन किया है। रिन्यूवल एनर्जी के बाद राज्य में जनरल मैन्युफैक्चरिंग की 57 कंपनियों ने 55 हजार करोड़ रूपये के निवेश के लिए एमओयू साइन किया है।

इसके साथ ही फ़ूड प्रोसेसिंग यूनिट के ली 70 कंपनियों ने 13 हजार 600 करोड़ रूपये, अर्बन इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में 142 छोटे छोटे कंपनियों ने 5566 करोड़ रूपये और आईटी सेक्टर की कंपनियों ने चार हजार करोड़ रूपये के निवेश के लिए एमओयू साइन किया है। इसके साथ ही टूरिज्म के क्षेत्र में 2900 करोड़ रूपये, लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में 12 कंपनियों ने 2160 करोड़ रूपये, हेल्थ के क्षेत्र में 3360 करोड़ रूपये के निवेश, टेक्सटाइल के क्षेत्र में 1295 करोड़ रूपये के निवेश के लिए एमओयू साइन हुआ है।

बिहार उद्योग विभाग की सचिव बंदना प्रेयसी ने बताया कि बिहार बिज़नस कनेक्ट के दौरान दो सरप्राइज निवेश पर भी बात हुई है जिसमें एक अदानी ग्रुप करीब 23 हजार करोड़ रूपये के निवेश की घोषणा की है तो दूसरी तरफ स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में टाटा ग्रुप ने निवेश की बात कही है। सचिव बंदना प्रेयसी ने बताया कि सभी कंपनियों के बिहार में निवेश के साथ रोजगार के भी अवसर पैदा होंगे जिनमे प्रत्यक्ष रोजगार और अप्रत्यक्ष रोजगार दोनों ही शामिल होगा।

बिहार बिज़नस कनेक्ट में बड़ी कंपनियों में सन पेट्रोकेमिकल करीब 36 हजार चार सौ करोड़ रपये, कोका कोला करीब 3000 करोड़ रूपये, एनएचपीसी करीब 5500 करोड़ रूपये, श्री सीमेंट करीब 800 करोड़ रूपये, हल्दीराम करीब 300 करोड़ रूपये इन्वेस्ट करेगी। बंदना प्रेयसी ने बताया कि राज्य में पिछले वर्ष भी करीब 50 हजार करोड़ रूपये के निवेश के लिए एमओयू साइन किया गया था जिसमें से 38 हजार करोड़ रूपये के निवेश के लिए काम प्रगति पर है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    बिहार में Crime है कंट्रोल, अपराधिक घटनाओं में हुई कमी तो इतने लोग हुए गिरफ्तार

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Bihar Bihar Bihar Bihar Bihar
Bihar
Saffrn

Trending News

ECL Job Scam: फर्जी दस्तावेज के आधार पर नौकरी पाने के...

ईसीएल में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी पाने के आरोपों की जांच तेज हो गई है। एसीबी टीम धनबाद के निरसा पहुंचकर शिकायतकर्ता...

Teacher Eligibility Test Update: टेट अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 65...

 सुप्रीम कोर्ट ने टेट अनिवार्यता से जुड़ी 65 से अधिक पुनर्विचार याचिकाएं खारिज कर दीं। कार्यरत शिक्षकों को अब 31 अगस्त 2028 तक टेट...

JTET Language Dispute: भोजपुरी, अंगिका और मगही को लेकर 3 जून...

 झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) में भाषा विवाद सुलझाने के लिए 3 जून को उच्च स्तरीय मंत्रिस्तरीय कमेटी की बैठक होगी। भोजपुरी, अंगिका और...

Jharkhand Treasury Scam: रांची, रामगढ़ और चाईबासा तक बढ़ी जांच, हाईलेवल...

झारखंड में कोषागार घोटाले की जांच का दायरा बढ़ा। रांची, रामगढ़ और चाईबासा में करोड़ों की अवैध निकासी के मामलों की पड़ताल अब हाईलेवल...

JSCA T20 Premier League Auction: ईशान किशन समेत 7 Icon Players...

जेएससीए टी-20 प्रीमियर लीग की नीलामी शनिवार को जमशेदपुर में होगी। छह फ्रेंचाइजी 264 खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगी। ईशान किशन समेत 7 आइकन प्लेयर...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img