HDFC बैंक की ATM मशीन से हुई 29.56 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार

बोकारो. चन्दनकियारी बाजार स्थित HDFC बैंक की ATM मशीन की चोरी तथा उससे 29.56 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है। इस मामले में शामिल तीन अपराधियों में से दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने टूटी हुई एटीएम मशीन को भी बरामद कर लिया है। इसकी जानकारी प्रेसवार्ता के दौरान बोकारो एसपी मनोज स्वर्गियारी ने दी है।

ATM मशीन चोरी मामला का खुलासा

उन्होंने बताया कि सन्नी कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करवाई गयी थी। पुलिस ने मामले का अनुसन्धान शुरू करते हुए कांड दर्ज किया था। घटना के त्वरित उद्भेदन हेतु एसडीपीओ चास के नेतृत्व मे एसआईटी का गठन किया गया था। SIT टीम के द्वारा तकनीकी शाखा एवं मानवीय सूचना के आधार पर घटना का उद्भेदन करते हुए कांड में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं इनकी निशानदेही पर चोरी की गयी ATM मशीन एवं मशीन को ले जाने में प्रयुक्त ट्रॉली को भी बरामद किया गया है।

घटना में शामिल एक अभियुक्त फरार है। उसकी गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है एवं चोरी किये गये रुपये की बरामदगी हेतु प्रयास किया जा रहा है। गिरफ्तार अपराधियों में मनोहर कुमार साहनी तथा रामकुमार शामिल है। दोनों गिरफ्तार अपराधी धनबाद के तेतुलमारी के निवासी है।

चुमन कुमार की रिपोर्ट

Shravan Kumar Nalanda News: स्नातक चुनाव से पहले बिहारशरीफ में NDA...

Shravan Kumar Nalanda News, बिहारशरीफ: स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर गुरुवार, 1 अक्टूबर को नालंदा विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)...

Bihar Road Projects: बिहार में एक्सप्रेस-वे और हाईवे निर्माण में आएगी...

Bihar Road Projects, पटना: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेस-वे से जुड़ी परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के लिए राज्य सरकार और केंद्रीय सड़क...

JEEViKA 20 Years Bihar: बिहार की ग्रामीण महिलाओं ने कैसे बदली...

JEEViKA 20 Years Bihar, पटना: बिहार की ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें सामाजिक बदलाव की मुख्यधारा से जोड़ने वाली...