Advertisment

गढ़वा में ज्वेलरी दुकान में दिनदहाड़े चोरी, ऐसे दिया वारदात को अंजाम

गढ़वा. शहर के रंका रोड स्थित दुर्गा मेडिकल के पास खुशबू ज्वेलर्स नामक दुकान में चोरी की एक घटना सामने आई है। चोर ने दिनदहाड़े सोने के झुमके से भरा पैकेट चुराकर फरार हो गया। इस घटना के बाद दुकान मालिक ने गढ़वा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है।

घटना का विवरण

दुकानदार गोपाल प्रसाद सोनी ने बताया कि मंगलवार की दोपहर एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार होकर उनकी दुकान पर पहुंचा। उसने सोने के झुमके दिखाने की मांग की। गोपाल प्रसाद ने झुमके दिखाने के लिए कुछ झुमके निकाले। इसी दौरान ठग ने झुमकों का एक पैकेट, जिसमें करीब 100 ग्राम सोना था, लेकर चुपचाप दुकान से निकल गया। जब तक दुकानदार को इसका पता चला, तब तक ठग फरार हो चुका था।

गढ़वा थाना पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही गढ़वा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। थाना प्रभारी बृज कुमार ने बताया कि आरोपी की तस्वीर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने फुटेज को खंगालते हुए आरोपी की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बृज कुमार ने कहा कि दुकानदार के द्वारा घटना की जानकारी देने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की छानबीन तेज कर दी गई है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

सावधानी की अपील

इस घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने व्यापारियों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और दुकान में आने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखें। साथ ही, अपनी दुकानों में सीसीटीवी कैमरों को चालू स्थिति में रखें।

Banni Blackbuck Rehabilitation: स्वतंत्रता दिवस पर बन्नी के घास के मैदानों...

Banni Blackbuck Rehabilitation: भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुजरात वन विभाग ने वनतारा के तकनीकी सहयोग से कच्छ के बन्नी क्षेत्र...

Jharkhand NEET UG Counselling 2026: जेसीईसीईबी की वेबसाइट में तकनीकी खराबी,...

Jharkhand NEET UG Counselling 2026: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने NEET UG 2026 के परिणाम के आधार पर स्टेट मेडिकल काउंसिलिंग...

Durand Cup 2026: रांची में क्वार्टरफाइनल मुकाबले से पहले फुटबॉलमय हुआ...

Durand Cup 2026, रांची: डूरंड कप के इस सीजन में रांची का यह आखिरी मुकाबला है। इससे पहले शहर में छह मैच खेले जा...