Dead Woman निकली जिंदा, पति रहा जेल अब फिर क्या होगा खेल…

Dead Woman

नालंदा: नालंदा से चौंकाने वाली एक खबर सामने आई है कि जिस महिला की हत्या के आरोप में पति चार महीने जेल में रहा अब वह महिला जिंदा निकली। मामले में एक और खुलासा हुआ है कि महिला ने दूसरी शादी कर ली और उसका एक पांच वर्ष का बेटा भी है। मामला नालंदा के नगरनौसा थाना क्षेत्र के चौरासी गांव की है जहां अचानक एक विवाहिता महिला गायब हो गई। मामले में महिला के पिता ने महिला के पति और उसके परिजनों पर हत्या कर शव छुपाने का आरोप लगाया।

मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और अपने अनुसंधान में पुलिस ने भी महिला को मृत घोषित कर दिया। करीब चार महीने जेल में रहने के बाद महिला का पति जेल से जमानत पर बाहर आया। अब अचानक इस मामले में एक नया मोड़ आया है। जिस पुलिस ने महिला को मृत घोषित किया अब उसी पुलिस ने महिला को पूर्णिया के धमदाहा से बरामद कर कोर्ट में प्रस्तुत किया। पुलिस जांच में अब पता चला है कि महिला खुद ही घर से भाग गई थी और वह एक दूसरे युवक के साथ शादी कर ली थी। महिला का दूसरे पति के साथ पांच वर्ष का एक बेटा भी है।

2015 में हुई थी शादी

नालंदा के नगरनौसा थाना क्षेत्र के चौरासी गांव निवासी कुंदन कुमार की शादी वर्ष 2015 में पटना के गौड़ीचक थाना इलाके के अंडारी गांव निवासी सुधा के साथ हुई थी। अचानक महिला वर्ष 2018 में घर से गायब हो गई जिसके बाद महिला के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए महिला के पहले पति पर हत्या कर गायब करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया तथा अपने अनुसंधान में महिला को मृत घोषित कर दिया।

चार महीने रहा जेल में

महिला के पहले पति कुंदन कुमार को जेल में चार महीने रहना पड़ा। पुलिस जब तय समयसीमा में आरोप पत्र कोर्ट में दायर नहीं कर सकी तब कोर्ट ने आरोपी कुंदन को जमानत पर रिहा कर दिया। मामले का ट्रायल हिलसा के सेशन कोर्ट में चल रहा है।

पुलिस ने महिला को किया बरामद

अब नगरनौसा थाना की पुलिस ने कथित मृतिका को पूर्णिया के धमदाहा से बरामद किया है और हिलसा कोर्ट में ही प्रस्तुत किया। हिलसा कोर्ट में महिला का बयान दर्ज करवाने के बाद उसे उसके दूसरे पति के पास भेज दिया गया है। अब मामले में थानाध्यक्ष ने माना है कि केस के अनुसंधानकर्ता अधिकारी से गलती हुई है।

मानसिक प्रताड़ना की कैसे होगी भरपाई

कथित रूप से मृत महिला के बरामद होने के बाद अब उसके हत्या के आरोप में जेल में रह चुके कुंदन कुमार ने कहा कि पुलिस की गलती की वजह से मुझे जेल में रहना पड़ा। मुझे और मेरे परिवार के लोगों को मानसिक और आर्थिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी। अब इसकी भरपाई कैसे होगी यह तो पुलिस ही बताएगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar

यह भी पढ़ें-   JDU के राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा का बड़ा दावा, कहा- नीतीश कुमार के नेतृत्व लड़ा जाएगा 2025 का चुनाव…
Dead Woman Dead Woman Dead Woman Dead Woman Dead Woman Dead Woman Dead Woman

Dead Woman

Chutupalu Valley Accident: चुटुपालू घाटी में तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर,...

Chutupalu Valley Accident: झारखंड के रामगढ़ जिले में रांची-पटना मुख्य मार्ग पर स्थित चुटुपालू घाटी में एक बार फिर भीषण सड़क दुर्घटना हुई है।...

Patna High Court New Chief Justice: दिल्ली से कर्नाटक और अब...

Patna High Court New Chief Justice: करीब दो महीने के इंतजार के बाद पटना हाईकोर्ट को नियमित मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। दिल्ली हाईकोर्ट...

Sudivya Kumar Sonu Funeral: सुदिव्य सोनू को अंतिम विदाई देने गिरिडीह...

Sudivya Kumar Sonu Funeral: झारखंड के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष गंगवार गिरिडीह...