Double Murder से दहला समस्तीपुर, प्रॉपर्टी डीलर के साथ….

समस्तीपुर: बड़ी खबर समस्तीपुर से है जहां अपराधियों ने एक साथ डबल मर्डर की घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद कई थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना समस्तीपुर के मुक्तापुर मोइन की है जहां ई रिक्शा से समस्तीपुर जा रहे एक प्रॉपर्टी डीलर और ई- रिक्शा चालक की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि प्रॉपर्टी डीलर के साथ उसका एक पार्टनर भी था जो घटना के ठीक पहले ई-रिक्शा से उतर कर भाग गया। पुलिस ने मृतक प्रॉपर्टी डीलर के पार्टनर से पूछताछ कर रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई। मृतक प्रॉपर्टी डीलर की पहचान नगर थाना क्षेत्र के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि मृतक प्रॉपर्टी डीलर ई रिक्शा से समस्तीपुर जा रहे थे तभी मुक्तापुर मोइन के पास तीन की संख्या में अपराधियों ने घेर लिया और ताबड़तोड़ गोली मार कर हत्या कर दी।

घटना की सूचना पर सबसे पहले मथुरापुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची फिर बताया गया कि घटनास्थल कल्यानपुर थाना क्षेत्र की है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस महकमे में हडकंप मच गया। फ़िलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है लेकिन बताया जा रहा है कि जमीन के विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Chicken में नमक कम होने की शिकायत करने पर पत्नी ने पति की कर दी हत्या…

Double Murder Double Murder Double Murder

Double Murder

Bihar Government Scheme: हर महीने का अंतिम रविवार बनेगा खास! बिहार...

Bihar Government Scheme: बिहार में ग्रामीण विकास और पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी...

Bihar Police Social Media Action: सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाना पड़ेगा...

Bihar Police Social Media Action: बिहार पुलिस ने सोशल मीडिया पर कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले आपत्तिजनक और भ्रामक कंटेंट के खिलाफ एक व्यापक...

PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह मामले में नया...

पटना: PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह से जुड़े मामले में एक नई बात सामने आई है। उन्हें सुरक्षा देने वाले सरकारी...