दिल्ली सरकार के विशेष सचिव ने डीजीपी से की रांची स्थित पैतृक घर को कब्जा मुक्त कराने की मांग

रांची: अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित एक दो मंजिला पैतृक आवास को कब्जा मुक्त कराने के लिए दिल्ली सरकार में गृह विभाग के विशेष सचिव और आईएएस अधिकारी विनय कुमार ने झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता को पत्र लिखा है।

इस मामले में वर्ष 2023 में अरगोड़ा थाना में शशांक शेखर के खिलाफ कांड संख्या 169/2023 दर्ज किया गया था। विनय कुमार ने अपने पत्र में बताया है कि उनका यह पैतृक आवास हरमू हाउसिंग कॉलोनी में एम-5 के पते पर स्थित है। उनके बड़े भाई, 1970 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. शंभूनाथ, जो उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्त हुए हैं, भी इस संपत्ति के मालिकाना हक में हैं।

आरोप है कि इस संपत्ति पर मेसर्स शील्ड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शशांक शेखर ने अवैध कब्जा कर रखा है। डीजीपी को लिखे गए पत्र में निवेदन किया गया है कि संबंधित मामले में उचित कार्रवाई की जाए।

अरगोड़ा थाना प्रभारी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी शशांक शेखर और शिकायतकर्ता के बीच पैसे के लेन-देन का मामला पहले से कोर्ट में लंबित है। मामले की जांच और कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई जारी है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img