मंडल कारा में कैदी की मौत ! परिजनों ने जेल प्रशासन पर लगाया हत्या का आरोप

जहानाबाद : जिले के मंडल कारा काको में एक कैदी की मौत हो गई है. कैदी की मौत के बाद परिजनों ने जेल प्रशासन पर मारपीट व हत्या करने का आरोप लगाया है. घटना को लेकर आक्रोशित परिजनों ने पटना-गया मार्ग एनएच 83 को सदर अस्पताल के समीप जाम कर दिया है.

जानकारी के अनुसार जिले के टेहटा ओपी क्षेत्र के कोहरा निवासी मृतक कैदी कौलेश्वर चौधरी पिछले 2 महीने से मंडल कारा काको में मारपीट मामले में बंद था. बीती रात अचानक कैदी की तबीयत बिगड़ गयी. इसके बाद प्राथमिक उपचार जेल में करने के बाद इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

सूचना पर मृतक कालेश्वर चौधरी के परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया. और पटना-गया सड़क मार्ग को सदर अस्पताल के पास ही जाम कर दिया. परिजनों ने इसकी हत्या जेल में ही कर देने का आरोप लगा रहे हैं. इस सूचना के बाद नगर थाना की पुलिस दल-बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचकर मामले को शांत कराया और सड़क मार्ग को चालू कराया.

रिपोर्ट : गौरव

जेल में हुई दुश्मनी का बदला बाहर निकल कर लिया, रामपुरी से किया वार

Jio Games पर आया ‘Cricket 26’, ₹48 से शुरू होगा प्रीमियम...

Cricket 26 Jio Games: क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। अब महंगा गेम खरीदने या गेमिंग कंसोल पर बड़ी रकम खर्च किए बिना...

PMAY-U 2.0 Bihar: ‘सबके लिए आवास’ की राह में बिहार की...

PMAY-U 2.0 Bihar: प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) 2.0 के क्रियान्वयन में बेहतर प्रदर्शन के लिए बिहार को दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया...

Giridih Tree Plantation: गिरिडीह में विद्यार्थियों संग नगर आयुक्त ने लगाए...

Giridih Tree Plantation: पांडेयडीह स्थित निजी विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के...