चोरों का आतंक, 2 दुकान में भीषण चोरी

बेगूसराय : बेगूसराय में एक बार फिर चोरों का आतंक देखने को मिला जहां चोरों ने एक साथ दो दुकान में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। वहीं दुकान में चोरी होने के बाद दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि चोरी की करतूत वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया जहां चोरों ने एक साथ दो दुकान में चोरी की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो रहा है। यह पूरा मामला सिंघौल थाना क्षेत्र के सिंघल वार्ड-1 एक की है।

इस घटना के संबंध में दुकानदार ने बताया है कि सोमवार की बीती रात दुकान बंद कर घर चले गए जब सुबह दुकान खोलने के लिए आए तो दुकान का ताला टूटा हुआ था। जब अंदर प्रवेश किया तो दुकान का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। उन्होंने बताया कि दुकान में सारा सामान चोरों ने चुरा कर मौके से फरार हो गया है। उन्होंने बताया कि बगल के एक दुकान का भी दीवार तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल इस चोरी की घटना से दुकानदारों में हर काम बचा हुआ है।

यह भी देखें :

वहीं दुकानदारों का कहना है कि पुलिस रात में सही तरीके से गस्ती नहीं करती है। जिसके कारण से चोर बेखौफ होकर चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने सिंघौल थाना पुलिस को दी है। मौके पर सिंघौल थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े : बेगूसराय में लगातार रफ्तार का कहर, ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल को कुचला, मौत

अजय सिंह की रिपोर्ट

Nitish Kumar Development Work Exhibition: गया में नीतीश कुमार के 20...

Nitish Kumar Development Work Exhibition: बिहार के गया जिले के केदारनाथ मार्केट में मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार के वर्ष 2005 से 2025...

Bihar Madhyama Pass Students: बिहार में मध्यमा पास छात्रों के लिए...

Bihar Madhyama Pass Students: बिहार में मध्यमा उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए आगे की पढ़ाई के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार...

Bihar Thermocol Waste Recycling: बेकार थर्मोकोल से उपयोगी उत्पाद, जानिए कैसे...

Bihar Thermocol Waste Recycling: बिहार में कचरे को उपयोगी संसाधन में बदलने की पहल के तहत पटना जिले के खुशरूपुर प्रखंड की अलावलपुर पंचायत...