मोटरसाइकिल पार्ट्स की दुकान से लाखों रुपए की चोरी

जहानाबाद : जहानाबाद में मोटरसाइकिल पार्ट्स की दुकान में लगभग पांच लाख रुपए के सामान की चोरी का मामला सामने आया है। घटना शहर के पीएनबी बैंक की समीप का है जहां रवि बुलेट सेंटर नामक पार्ट्स की दुकान में चोरों द्वारा करकट तोड़कर दुकान में घुसकर 10 हजार नगद समेत पांच लाख के सामान की चोरी कर लिया। दुकान संचालक रवि कुमार नहीं बताया कि गुरुवार को शाम को दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। शुक्रवार को साप्ताहिक छुट्टी रहने के कारण दुकान बंद रहता है। जब शनिवार को दुकान खोलने के लिए आए दुकान खोलकर जैसे ही दुकान के अंदर गए दुकान का सारा सामान गायब पाया।

आपको बात दें कि जब इधर-उधर देखा गया तो ऊपर का करकट टूटा हुआ है। उसी दुकान में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना की सूचना नगर थाने के पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। जैसे-जैसे ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है चोरी की घटना में भी बढ़ोतरी हो रही है। इस घटना से दुकानदारों में दहशत का माहौल कायम हो गया है। दुकानदारों का कहना है कि जिस तरह से चोर गिरोह दुकानों को निशाना बना रहा है। इससे हम लोगों को व्यापार करने में काफी मुश्किल हो रहा है।

यह भी पढ़े : पति ने अपनी पत्नी को चाकू मारकर की हत्या

यह भी देखें :

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Chas Gambling Den Raid : चास में जुआ अड्डे पर पुलिस...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...