Bokaro Accident : विपरीत दिशा में निकली ट्रक ने रेलवे कर्मी को मारी टक्कर, गंभीर…

Bokaro Accident : बोकारो में रेलवे गुड्स शेड से एनएच 23 पर विपरीत दिशा में निकली ट्रक ने बालीडीह रेलवे फाटक में एक हीरो ग्लेमर से ड्यूटी जा रहे रेलवे कर्मी को टक्कर मार दी। इस घटना में रेलवे कर्मी गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल रेलवे कर्मी का नाम अंबुज चौबे है और वह आरओएच विभाग में काम करता है।

ये भी पढ़ें- Giridih Fire : शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग, लाखों का सामान खाक… 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि रेलवे कर्मी की बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना पर बालीडीह थाना पुलिस घायल को रेलवे अस्पताल ले गई। जहां घायल का इलाज चल रहा है। रेलवे कर्मी अंबुज चौबे को बाये पैर में गहरा जख्म है, साथ ही उनके सर व शरीर के अन्य हिस्सा भी चोटिल है। घटना में घायल व्यक्ति खतरे से बाहर है।

Bokaro Accident : हर दिन रेलवे गुड्स शेड से एनएच पर विपरीत दिशा में चलती ही भारी वाहनें

स्थानीय निवासी भागीरथ शर्मा ने बताया कि हर दिन रेलवे गुड्स शेड से निकलने वाली भारी वाहनें एनएच पर विपरीत दिशा से निकलती है। जिसके कारण आए दिन सड़क दुघर्टनाएं होती रहती है। कई बार हम सभी ने इसका विरोध भी किया है। संबंधित विभाग तक को सूचना भी दी, लेकिन इक्का-दुक्का कार्रवाई कर विभाग चुप्पी साध लेती है। वहीं, भारी वाहनों की मनमानी निरंतर जारी है।

बोकारो से चुमन कुमार की रिपोर्ट–

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...