Bokaro: रेलवे लाइन के पास पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Bokaro: जिले के माराफारी थाना क्षेत्र के रेलवे लाइन के पास पेड़ से लटका एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव रेलवे के AF केविन के पास जंगल में मिला। यह घटना रेलवे पोल संख्या I.E.-4/20170 के बीच की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल), जीआरपी (रेलवे पुलिस) और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचानः

मृतक की पहचान दिगंबर बाउरी, निवासी- मनसा सिंह गेट, के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार दिगंबर बाउरी मानसिक रूप से विक्षिप्त थे और पिछले कुछ समय से तनाव में रह रहे थे। उनकी पत्नी की मौत पहले ही हो चुकी है और अब परिवार में केवल एक बेटी अनीता कुमारी है। ग्रामीणों ने बताया कि दिगंबर पिछले कुछ दिनों से अवसाद में थे और अक्सर अकेले रहते थे। पत्नी की मौत के बाद से वे मानसिक रूप से अस्थिर हो गए थे।

बेटी का बयानः

मृतक की बेटी अनीता कुमारी ने बताया कि पिता आज सुबह घर से निकले थे। जब काफी देर तक वापस नहीं लौटे तो हमें चिंता हुई। इसी बीच मवेशी चराने वाले कुछ लोगों ने जंगल में पेड़ से लटका हुआ शव देखा और हमें सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तो दृश्य देखकर वे बिलख पड़े।

रेलवे लाइन के पास पेड़ से लटका मिला युवक का शव – पुलिस की कार्रवाईः

आरपीएफ टीम पहले मौके पर पहुंची, जिसके बाद उन्होंने जीआरपी और माराफारी थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृत्यु के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
प्राथमिक जांच में इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

रिपोर्टः चुमन कुमार

 

 

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...