Khunti Accident : खूंटी में एक भीषण सड़क दुर्घटना जहां एक पिकअप वैन और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई वहीं दूसरे युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये भी पढ़ें- Tragic incident : पति के रिटायरमेंट के दिन ही हो गई पत्नी की मौत, खुशी का माहौल…
Khunti Accident : बाजार से वापस लौटने के दौरान घटी दुर्घटना
मृतक की पहचान रंजीत मुंडा के रुप में हुई है जो अड़की थाना क्षेत्र के लेबेद गांव का रहने वाला है। वहीं निरन सिंह पाहन की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। मिला जानकारी के मुताबिक निरन और रंजीत बाजार से अपने घर लौट रहे थे इसी दौरान खूंटी-तमाड़ रोड पर पिकअप वैन ने दोनो को पीछे से टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर लगने के कारण दोनों सड़क पर दूर जा गिरे। घटना में दोनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए।
ये भी पढ़ें- Koderma Crime : अलमारी का ताला तोड़कर लाखों के सामान ले उड़े चोर, जांच में जुटी पुलिस…
घटना के बाद आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए अड़की सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए खूंटी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान रंजीत मुंडा की मौत हो गई वहीं निरन की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
Highlights


