NH पर रफ्तार का कहर : बिहार से बंगाल जा रही बस पलटी, 20 घायल

धनबाद : कोयलांचल के राजगंज में जीटी रोड पर शुक्रवार की देर रात्रि रफ्तार का कहर देखने को मिला. घटना में बिहार से पश्चिम बंगाल जा रही सोनू मोनू नामक बस अनियंत्रित होकर पलट गई. जिसमें 15 से 20 लोग घायल हो गए.

गौरतलब है कि जीटी रोड इलाके में रात्रि में रफ्तार का कहर अक्सर देखने को मिलता रहता है. बीते दिनों गोविंदपुर थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत पूल के नीचे गिरने से हो गई थी. आए दिन इस प्रकार का भीषण सड़क हादसा जीटी रोड पर देखने को मिलता है.

शुक्रवार की देर रात्रि तकरीबन 2 बजे एक बार फिर से राजगंज इलाके में भीषण सड़क हादसा देखने को मिला. जहां पर बिहार से पश्चिम बंगाल जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई. जिसमें 15 से 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं. गनीमत यह रही कि इतनी भीषण सड़क दुर्घटना होने के बावजूद किसी की जान नहीं गई है.

घटना की सूचना पाकर राजगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेजा गया. फोन पर बात करते हुए राजगंज थानेदार संतोष कुमार ने बताया कि भीषण सड़क हादसे और घायलों की संख्या को देखते हुए 5 से 6 एंबुलेंस को इस कार्य में लगाया गया था. सभी को अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया. सभी घायलों का इलाज एसएनएमएमसीएच में चल रहा है जहां कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

रिपोर्ट : राजकुमार जायसवाल

नाश्ता करने के दौरान चलने लगी गोली, 1 की मौत 1 घायल

Kailashpati Mishra Jayanti: अगले साल से राजकीय समारोह होगा आयोजन, CM...

Kailashpati Mishra Jayanti, पटना: प्रसिद्ध विचारक एवं राजनेता, गुजरात के पूर्व राज्यपाल और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र की जयंती के...

Jharkhand BJP Gajendra Singh Patel: Jharkhand BJP के नए प्रभारी गजेंद्र...

Jharkhand BJP Gajendra Singh Patel, रांची: झारखंड बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी सह राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र सिंह पटेल सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर...

Rupi Soren Remark: वायरल वीडियो के बाद बवाल, रूपी सोरेन पर...

Rupi Soren Remark, गढ़वा: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी...