धनबाद: एनएच पर रफ्तार का कहर

खड़ी हाइवा में स्विफ्ट कार ने मारी टक्कर, चार गंभीर

धनबाद : धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर होकर गुजरने वाली जीटी रोड एनएच 19 पर शुक्रवार को रफ्तार का कहर देखने को मिला. जहां एक पहले से खराब 18 चक्का हाइवा को पीछे से दिल्ली की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने जोरदार टक्कर मार दी. घटना में कार सवार समेत कुल 4 लोग जिसमें एक महिला शामिल है, गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेजा गया है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि लोकल थाने को फोन किया, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची. बावजूद लोगों ने हिम्मत नहीं हारी और अपने स्तर से सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया. एनएच पर आए दिन घटनाएं होती है, लेकिन पुलिस पहुंचने में काफी विलंब करती है.

रिपोर्ट: राजकुमार जायसवाल

तेज रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मामा-भांजा की मौत

Champions of Care: अनंत अंबानी की नई मुहिम, हर साल 20...

 अनंत अंबानी ने वनतारा के तहत Champions of Care मुहिम शुरू की है। 50 से ज्यादा संगठन जुड़ेंगे और हर साल 20 लाख जानवरों...

Bihar Eco Tourism: बिहार में ईको टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार,...

Bihar Eco Tourism, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में पर्यावरण, वन एवं जलवायु...

Bihar Flood Relief: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 10...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड ने मुख्यमंत्री राहत...