बेरमोः 40 वर्षीय सुभाष गोप का शव गोविंदपुर गेनटिको नाला स्थित सीसीएल के खुली खदान में तैरता हुआ मिला। बोकारो थाना प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकला। थाना प्रभारी ने बताया कि शव देखकर हत्या की आशंका लग रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
परिजनों ने बताया कि मृतक सोमवार से ही घर से काम करने के लिए बोकारो थर्मल निकला था। दो दिनों से घर ना आने पर बोकारो, थर्मल थाना में बुधवार को गुमसुदगी की रिपोर्ट लिखवाई गई थी।







