Vehicles पर लिखा सरकारी विभाग या पदनाम तो होगी कार्रवाई, दर्जनों गाड़ियों…

पटना: राजधानी पटना में इन दिनों सड़कों पर यातायात व्यवस्था सुधारने के साथ ही अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार ताबड़तोड़ अभियान चला रही है। एक बार फिर ट्रैफिक पुलिस ने क्रिसमस के दिन राजधानी पटना की सड़कों पर सघन अभियान चलाया और कई वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने वाहनों पर सरकारी विभाग और पदनाम के अलावा वीआईपी लाइट का दुरुपयोग करने के आरोप में करीब 50 से अधिक वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की और वीआईपी लाइट समेत प्लेट जब्त की।

मामले में पटना ट्रैफिक एसपी ने बताया कि बीते दिनों क्रिसमस के दौरान पटना के लोगों ने धूमधाम से क्रिसमस मना रहे थे लेकिन इसी दौरान सूचना मिली थी कि कुछ असामाजिक तत्व शरारत कर रहे हैं। सूचना के आधार पर हमने पटना के मरीन ड्राइव, अटल पथ और बेली रोड पर चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने वीआईपी लाइट, हूटर, काले शीशे समेत कई अन्य तरीके से कानून का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान करीब 50 वाहनों पर कार्रवाई की गई और वाहनों पर लगे वीआईपी लाइट्स और सरकारी प्लेट को खुलवाया गया। इस दौरान 6 लोग नशे की हालत में भी मिले। अभियान के दौरान 6 लोगों के ऊपर एफआईआर दर्ज की गई जिसमें तीन पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया है। अभियान के दौरान एक दिन में करीब 28 लाख रूपये का पुलिस ने जुर्माना वसूला।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Patna में ‘रघुपति राघव राजाराम पर हुआ हंगामा’ तो लालू ने कहा….

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Vehicles Vehicles Vehicles
Vehicles
Saffrn

Trending News

Jharkhand Congress Politics: नई प्रदेश कमेटी के बाद मंत्रिमंडल फेरबदल की...

 झारखंड कांग्रेस में नई प्रदेश कमेटी बनने के बाद मंत्रिमंडल फेरबदल की अटकलें तेज। कांग्रेस कोटे के दो मंत्रियों के बदलने की चर्चा।Jharkhand Congress...

Jharsewa Server Down: झारखंड में जमीन रजिस्ट्री और म्यूटेशन का काम...

झारखंड में झारसेवा सर्वर बंद होने से जमीन रजिस्ट्री, म्यूटेशन और लगान रसीद का काम प्रभावित। 9 मई दोपहर बाद सेवा बहाल होने की...

Bokaro Treasury Scam: 8 साल तक नहीं हुआ निरीक्षण, 127 करोड़...

बोकारो ट्रेजरी में 8 वर्षों तक निरीक्षण नहीं होने का खुलासा। डीसी की रिपोर्ट में फर्जी भुगतान, असत्यापित खातों और 127 करोड़ के लंबित...

JSSC Exam Case: हाइकोर्ट ने पुनर्परीक्षा पर रोक से किया इनकार,...

झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य प्रतियोगिता परीक्षा की पुनर्परीक्षा पर रोक लगाने से इनकार किया। जेएसएससी को 1 जुलाई तक रिजल्ट जारी करने...

Para Teacher News: सुप्रीम कोर्ट से झारखंड के पारा शिक्षकों को...

सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड सरकार को पारा शिक्षकों के लिए आरक्षित 50% पदों पर भर्ती प्रक्रिया 10 सप्ताह में पूरी करने का निर्देश दिया...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img