Commercial Advertisment

शिवहर में CM ने 187 करोड़ रूपये के योजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन

CM ने ‘प्रगति यात्रा’ के क्रम में शिवहर जिले में 187 करोड़ रुपये की लागत से 231 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

शिवहर: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को प्रगति यात्रा के क्रम में शिवहर जिला में 187 करोड़ रुपये की लागत से 231 योजनाओं से संबंधित शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री ने पिपराही प्रखंड के मेसौढा ग्राम पंचायत में 130.33 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन के शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन किया।

उद्घाटन के पश्चात मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण कर महिला सभाकक्ष, पुस्तकालय, सरपंच कार्यालय आदि का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां बहुत सुंदर ढंग से पंचायत सरकार भवन का निर्माण हो गया है, इससे लोगों को काफी फायदा मिलेगा। ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों को भी सहूलियत होगी। नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन के परिसर में मुख्यमंत्री ने पौधारोपण भी किया।

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने जल-जीवन-हरियाली अभियान के अंतर्गत मनरेगा द्वारा निर्मित तालाब का मुआयना किया। मुआयना के क्रम में मुख्यमंत्री ने तालाब में जीरा (मछली का बच्चा) छोड़ा। मुख्यमंत्री ने कहा कि तालाब का निर्माण काफी अच्छे ढंग से किया गया है। इसके चारों तरफ पौधे लगाए जाने से यहां का दृश्य आकर्षक हो गया है। इस तालाब में जीविका दीदियां मछली पालन कर सकेंगी, जिससे उनकी आमदनी बढ़ेगी।

इस अवसर पर चमेली जीविका महिला ग्राम संगठन से जुड़ी दीदियों ने ताली बजाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत अपशिष्ट पदार्थों से बनाए जा रहे जैविक खाद्य का भी मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत मेसौढा अंतर्गत पिपराही में 15.62 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित जीविका भवन के शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन किया।

2 43 scaled 22Scope News

मुख्यमंत्री ने चमेली जीविका महिला ग्राम संगठन से जुड़ी जीविका दीदियों को नवनिर्मित जीविका भवन की चाबी प्रदान की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों से संवाद कर उनकी बातें सुनी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जीविका के माध्यम से महिलाएं सशक्त हो रही हैं। साथ ही उन्हें आर्थिक मजबूती भी मिल रही है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से कई काम कराए जा रहे हैं। बिहार में जब हमलोगों की सरकार बनी तो हम लोगों ने स्वयं सहायता समूहों की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया। इसके लिए वर्ष 2006 में विश्व बैंक से ऋण लेकर स्वयं सहायता समूहों को बढ़ाने का काम शुरू किया गया।

स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं का नाम जीविका दीदी हमने ही दिया। बिहार में महिलाओं के उत्थान और उन्हें सशक्त बनाने के लिए कई काम किए गए हैं, उसे आप सभी याद रखियेगा। हम लोग निरंतर महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। आप सभी जीविका दीदियां काफी अच्छा काम कर रही हैं। इसी तरह मन लगाकर आप सभी काम करें। आपकी जो भी जरूरते होंगी उसे पूरा किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बुनियाद केंद्र पिपराही का भी निरीक्षण किया। यहां लोगों को फिजियोथेरेपी, एक्सरसाइज थेरेपी सहित अन्य उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं के संबंध में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां काफी अच्छा काम हो रहा है। इससे लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होंगे। यहां लोगों को कई प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा रही है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, जीविका, पर्यटन विभाग, विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, जिला प्रशासन सहित अन्य विभागों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी का अवलोकन किया। अवलोकन के क्रम में मुख्यमंत्री ने 5580 जीविका स्वयं सहायता समूहों के 55709 जीविका दीदियों को बैंक लिंकेज के द्वारा 49 करोड़ 88 लाख रुपये का सांकेतिक चेक आर्थिक सहयोग के रूप में प्रदान किया। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री निजी (अन्य प्रजाति) पौधाशाला प्रोत्साहन राशि के तहत 2 लाख 18 हजार 430 रुपये का सांकेतिक चेक लाभुक गायत्री देवी (जीविका दीदी) को प्रदान किया।

529 सतत् जीविकोपार्जन योजना के लाभार्थियों को आर्थिक सहयोग के रूप में 1 करोड़ 61 लाख 47 हजार रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, बिहार शताब्दी असंगठित कार्य क्षेत्र, कामगार एवं शिल्पकार सुरक्षा (संशोधन) योजना, मुख्यमंत्री अन्तरजातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना, मुख्यमंत्री निःशक्त प्रोत्साहन अनुदान योजना का सांकेतिक चेक मुख्यमंत्री ने लाभुकों को प्रदान किया।

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित शिवहर-मीनापुर-कांटी / कुशहर देवकुली धाम सड़क चौड़ीकरण / फोरलेन का स्थल निरीक्षण किया। अधिकारियों ने साइट प्लान के माध्यम से प्रस्तावित फोरलेन के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। वर्तमान में इस पथ की लंबाई 20.43 किलोमीटर है जबकि चौड़ाई 7 मीटर है। प्रस्तावित पथ (फोरलेन) का काम पूरा हो जाने के बाद पथ की लंबाई 20.43 किलोमीटर जबकि चौड़ाई 14 मीटर होगी। वर्तमान में शिवहर से पटना मुख्यालय जाने में 4 से 5 घंटे लगते हैं। इस पथ के बन जाने के बाद तीन घंटे में पटना मुख्यालय पहुंचा जा सकेगा।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस काम को यथाशीघ्र शुरू कराकर जल्द से जल्द पूरा कराएं। इस काम के पूरा हो जाने से लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नेताओं एवं जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिवादन किया गया।

इस अवसर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, अल्पसंख्यक कल्याण सह शिवहर जिले के प्रभारी मंत्री जमा खान, सांसद लवली आनंद, विधायक चेतन आनंद, पूर्व सांसद आनंद मोहन, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, एडीजी पुलिस मुख्यालय कुंदन कृष्णन, मिथिला प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक बाबू राम, जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय, पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

शिवहर से प्रस्थान करने के पश्चात् मुख्यमंत्री ने बेलसंड प्रखण्ड के मधकौल में बागमती नदी बांध के टुटान स्थल का हवाई निरीक्षण किया एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   बहुप्रतीक्षित Riga Sugar Mill शुरू, सीएम ने दी 141 करोड़ रूपये के योजनाओं की सौगात

CM CM CM CM CM CM CM CM CM CM CM CM CM CM CM CM

CM

CARDICON 2026 Patna: पटना में CARDICON 2026 का आगाज, हृदय रोगों...

CARDICON 2026 Patna: बिहार में हृदय रोगों की रोकथाम, आधुनिक उपचार और चिकित्सा तकनीकों के विकास को लेकर देशभर के जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञों...

Bihar Tallest Sardar Patel Statue: बिहार में स्थापित होगी सरदार पटेल...

Bihar Tallest Sardar Patel Statue, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा...

Chirag Paswan Birthday: जन्मदिन पर भावुक हुए चिराग पासवान, पिता रामविलास...

Chirag Paswan Birthday, पटना: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपना जन्मदिन पटना में पार्टी नेताओं और...