महिला का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार, जानिए मामला

गिरिडीह. गावां थाना पुलिस ने एक युवक को महिला का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। युवक पर महिला का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने व महिला को ब्लैकमेल करने का आरोप है।

महिला का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप

इस संबंध में बताया जाता है कि थाना क्षेत्र की एक महिला ने गड़गी निवासी मो. गुलाम मुस्तफा (25 वर्ष) पिता मो. जरीनउद्दीन पर गावां थाना में आवेदन देकर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। महिला का कहना है कि युवक उससे वीडियो कॉलिंग पर बातकर अश्लील वीडियो बना लिया था।

बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा था। तब इसकी शिकायत उन्होंने गावां पुलिस थाना में की थी। वहीं मामले में थाना प्रभारी महेश चंद्र ने कहा कि आवेदन के आधार पर गावां थाना में कांड संख्या दर्ज कर आरोपी मो. गुलाम मुस्तफा को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

गावां से सागर गुप्ता की रिपोर्ट

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...