नया जामताड़ा बन रहा है Patna का रामकृष्णा नगर

Patna : इन दिनों बिहार समेत पूरे देश में साइबर अपराध की घटनाओं में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। साइबर अपराध की श्रेणी में बिहार में नालंदा पहले स्थान पर है तो दूसरे स्थान पर नवादा जबकि तीसरे स्थान पर राजधानी Patna है। राजधानी पटना में रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र साइबर अपराधियों का अड्डा बना हुआ है। कहा जा रहा है कि यह इलाका भीड़भाड़ वाला इलाका है इसलिए साइबर अपराधी इस इलाके में अपना अड्डा बना रहे हैं।

साइबर डीएसपी की मानें तो इस इलाके में लोगों को लगता है कि उन्हें पकड़ना असं नहीं है साथ ही यहां हर सुविधा आसानी से मिल जाती है। इस क्षेत्र में साइबर अपराधी आसानी से अपना आशियाना बना लेते हैं और फिर यहां से ही वे देश भर के लोगों को अपना निशाना बनाते हैं। पिछले दिनों साइबर पुलिस ने इस क्षेत्र में छापेमारी कर करोड़ों रूपये के साइबर ठगी के मामले का उद्भेदन किया है साथ ही कई साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करते हुए दर्जनों मोबाइल बरामद और लैपटॉप बरामद किया है।

साइबर ठगों को मिलता है वेतन

Patna के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र इलाके में साइबर अपराधियों के द्वारा चलाये जा रहे कॉल सेंटर में दुसरे राज्यों से लोगों को नौकरी के नाम पर बुलाया जाता है। इन लोगों को वेतन के साथ ही ठगी की राशि में से कमीशन भी दिया जाता है। जानकारी के मुताबिक साइबर ठगी के आरोप में अब तक गिरफ्तार लोगों में तेलंगाना के कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

गूगल की मदद से करते हैं बात

बताया जा रहा है कि तेलंगाना समेत दूसरे राज्यों से जो ठग बिहार में आते हैं उन्हें हिंदी बोलने और समझने में भी परेशानी होती है। बावजूद इसके वे बिहार में आ कर साइबर ठगी करते हैं और अब तक करोड़ों रूपये का चूना लगा चुके हैं। ये लोग गूगल की मदद से लोगों से बात करते हैं और साइबर ठगी करते हैं।

Patna Police ने की अपील

मामले में पटना पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जो भी लोग अपने घरों में कमरे किराया पर देते हैं वे यह ध्यान जरुर दें कि किसे किरायेदार के रूप में रख रहे हैं। खास कर जिन लोगों को हिंदी बोलने और समझने में परेशानी होती है और वे दिन भर कमरे में बंद रहते हैं तो वैसे किरायेदार की सूचना पुलिस को जरुर दें। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी को भी कमरा किराया पर देने से पहले उसका पुलिस वेरिफिकेशन जरुर करवाएं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Patna : गर्दनीबाग धरनास्थल पर गेट बंद किये जाने से घबराये PK, कहा ‘कुछ भी हुआ तो…’

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...