Advertisement
Advertisement

Patna: ‘आपका शहर आपकी बात’ कार्यक्रम अभियान की शुरुआत 25 से, CM ने की समीक्षा

Patna: 'आपका शहर आपकी बात' कार्यक्रम अभियान की शुरुआत 25 से, CM ने की समीक्षा

Google पर 22Scope चुनें

Patna: मुख्यमंत्री ने नगर विकास एवं आवास विभाग के अन्तर्गत ‘आपका शहर आपकी बात’- बिहार में शहरीकरण के बढ़ते कदम कार्यक्रम की समीक्षा की

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को 1, अण्णे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में नगर विकास एवं आवास विभाग के अन्तर्गत ‘आपका शहर आपकी बात’ बिहार में शहरीकरण के बढ़ते कदम कार्यक्रम की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने बताया कि ईसाई धर्मगुरू पोप फ्रांसिस के निधन के कारण देश में राष्ट्रीय शोक घोषित है इसके चलते ‘आपका शहर आपकी बात’ कार्यक्रम अभियान का शुभारंभ 25 अप्रैल को किया जायेगा। Patna Patna Patna Patna Patna Patna Patna Patna Patna Patna Patna Patna

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि इसमें नागरिकों की सक्रिय आगीदारी को प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिला प्रशासन एवं निकायों के अधिकारी आम जन से संवाद स्थापित कर उनकी प्राथमिकताओं एवं आवश्यकताओं को जानेंगे और विकास योजनाओं को उनके अनुसार प्राथमिकता देंगे। इस पहल से न केवल नगरों की भौतिक स्थिति में सुधार होगा, बल्कि नागरिकों का शासन में विश्वास और सुदृढ़ होगा। मुख्यमंत्री के इस दूरदर्शी विचार के अनुरूप यह अभियान शहरी जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने तथा सशक्त और समावेशी शहरी बिहार के निर्माण की दिशा में एक प्रभावी प्रयास है।

यह भी पढ़ें – पटना Air Show में भारतीय वायु सेना का शौर्य प्रदर्शन…

ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार, शहरी विकास को एक समावेशी जनोन्मुखी एवं भागीदारी आधारित प्रक्रिया मानते हुए निरंतर कार्य कर रही है। इस दिशा में ‘आपका शहर आपकी बात’ बिहार में शहरीकरण के बढ़ते कदम कार्यक्रम का शुभारंभ एक महत्वपूर्ण कदम होगा जिसका उद्देश्य शहरी क्षेत्री में नागरिकों को बुनियादी सुविधाएँ सुलभ कराना एवं विकास कार्यों को जन सहभागिता से गति देना है।

राज्य में 2006 में 123 नगर निकाय थे जो वर्ष 2025 में बढ़कर 261 हो गये हैं और बेहतर ढंग से फंक्शनल है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार राज्य की शहरी जनसंख्या 1.57 करोड़ है जो कि राज्य की कुल जनसख्या का 15.23 प्रतिशत है। इन ऑकड़ों से यह स्पष्ट है कि शहरीकरण तेजी से बढ़ रहा है और इसके साथ ही नागरिक सुविधाओं की माँग भी बढ़ी है।

2 33 22Scope News

शहरीकरण के तेजी से बढ़ते क्रम में कई ऐसे क्षेत्र चिन्हित किए गए हैं जहाँ नागरिकों को आवश्यक सुविधाओं जैसे आवास, सड़क, नाला, पार्क, स्ट्रीट लाइट, बहुउद्देशीय सम्राट अशोक भवन घाट, मोक्षधाम, स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज, जलापूर्ति, शौचालय एवं सिवरेज आदि की उपलब्धता एवं उन्नयन अत्यंत आवश्यक है ताकि शहरी जीवन को सुगम और व्यवस्थित बनाया जा सके। पिछले कुछ वर्षों में सरकार द्वारा शहरी आधारभूत संरचना की मजबूत करने की दिशा में लगातार ठोस प्रयास किए गए हैं।

इसी क्रम में प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा कुल 1696.17 करोड़ की लागत से 25 विभिन्न नागरिक सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गयी है। नगर निगमों और नगर परिषदों के क्षेत्र विस्तार के बाद ऐसे वार्ड जहाँ नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता करायी जानी है वहाँ ‘आपका शहर आपकी बात’ कार्यक्रम के अंतर्गत 90 नगर निकायों के 1609 वार्डों में कुल 2491 कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है।

यह भी पढ़ें – बिहार के रेल यात्रियों को बड़ा तोहफा, पटना से गोरखपुर तक चलेगी नई वंदे भारत एक्सप्रेस

कार्यक्रम के दौरान ‘आपका शहर आपकी बात’ कार्यक्रम पर आधारित एक लघु फिल्म प्रस्तुत की गई। मुख्यमंत्री ने ‘आपका शहर आपकी बात’ विवरणिका का अवलोकन किया और मोबाइल ऐप से सूचना संग्रहण की जानकारी ली। समीक्षा के पश्चात् मुख्यमंत्री ने 1, अण्णे मार्ग में ‘आपका शहर आपकी बात’ जागरूकता रथ का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, नगर विकास एवं आवास मंत्री जिवेश कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह,

नगर विकास एवं आवास विभाग के विशेष सचिव अनिमेश कुमार पराशर, नगर विकास एवं आवास विभाग की अपर सचिव वर्षा सिंह, नगर विकास एवं आवास विभाग के अपर सचिव विजय प्रकाश मीणा, नगर विकास एवं आवास विभाग के अपर सचिव राजीव कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे, जबकि वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के जिलाधिकारी, नगर निकायों के प्रतिनिधिगण तथा नगर विकास एवं आवास विभाग के अधिकारी जुड़े हुये थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–   बिहारवासी भीषण गर्मी झेलने के लिए हो जाएं तैयार, हीट वेव का अलर्ट, छह जिलों में पारा 40 पार…

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 7 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 7 नवंबर 2026 (शनिवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवार

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...