Advertisment

गया में LJPR की बैठक में आगामी चुनाव पर किया गया मंथन

गया: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की मगध प्रमंडल इकाई की बैठक शनिवार को गया के सिंगरा स्थान वीर कुंवर सिंह पार्क में हुई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और मगध प्रमंडल प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने की। इसमें जिलाध्यक्षों, प्रदेश एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियों, और संभावित प्रत्याशियों ने भाग लिया।

बिहार चुनाव की रणनीति तैयार

बैठक का मुख्य एजेंडा 2 मार्च 2025 को पटना के गांधी मैदान में प्रस्तावित नव संकल्प सभा की तैयारी और आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर संगठन को मजबूत करना रहा। पार्टी ने स्पष्ट किया कि मगध प्रमंडल की 26 विधानसभा सीटों पर चुनाव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। बताया गया कि एनडीए गठबंधन में जो भी सीट पार्टी के हिस्से में आएगी, वहां मजबूती से चुनाव लड़ने का संकल्प लिया गया।

कार्यकर्ताओं को संवाद और प्रवास का निर्देश

बैठक में सभी जिलाध्यक्षों, प्रखंड अध्यक्षों, और पंचायत अध्यक्षों को अपने क्षेत्र में प्रवास कर कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करने और संगठन को मजबूत करने का निर्देश दिया गया। क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा और जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने की रणनीति पर भी जोर दिया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार

बैठक में पार्टी नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का आभार प्रकट किया। उन्होंने अतरी विधानसभा क्षेत्र के नटेश्वर जंक्शन पर बुद्ध पूर्णिमा ट्रेन के ठहराव और जेठियन स्टेशन पर ठहराव के लिए रेल मंत्री को पत्र लिखकर जनता की मांगों को उठाया। पार्टी ने दावा किया कि संगठन के हर स्तर पर मजबूती लाने के प्रयास जारी हैं। एनडीए गठबंधन में पार्टी की भूमिका महत्वपूर्ण होगी और हर सीट पर जीत के लिए ठोस रणनीति बनाई जाएगी।

पार्टी ने मगध प्रमंडल के सभी कार्यकर्ताओं और जनता को नव वर्ष 2025 की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर गया जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह, चंद्रभूषण सिंह, मनोज सिंह सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Caste Census में किया गया है घोटाला, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा….

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

LJPR LJPR LJPR LJPR

LJPR

Jharkhand High Court Land Dispute: सेना की जमीन या निजी संपत्ति?...

Jharkhand High Court Land Dispute, रांची: झारखंड हाई कोर्ट ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के पास खाली ज़मीन के एक टुकड़े को लेकर चल रहे...

JMM Meeting 2026: खान-खनिज विधेयक के खिलाफ झामुमो का बड़ा प्लान,...

JMM Meeting 2026, रांची: लोकसभा से पारित खान-खनिज विधेयक के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने विरोध की रणनीति तैयार करने की कवायद शुरू...

Jharkhand SIR 2026: मतदाता सूची में नाम जोड़ने और सुधार की...

Jharkhand SIR 2026: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR 2026 के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने और दर्ज विवरण में सुधार करने वाले...