गोविंदपुर के क्रिसेंट इंटरनेशनल स्कूल में 9वीं रेनबो प्रदर्शनी का आयोजन

धनबाद. क्रिसेंट इंटरनेशनल स्कूल, गोविंदपुर, धनबाद के विशाल प्रांगण में 9वीं रेनबो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बीबीएमकेयू के कुलपति प्रोफेसर रामकुमार सिंह उपस्थित थे। सम्मानित अतिथि के रूप में डॉ. शशि भूषण सिंह और अन्य प्रमुख अतिथियों में विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. शमीम अहमद, सचिव समशा बेगम, निर्देशक ईसा शमीम, तथा विशेष आमंत्रित अतिथिगण डॉ. साधना, डॉ. अभिनव और डॉ. नीतू श्रीवास्तव शामिल हुए।

क्रिसेंट इंटरनेशनल स्कूल में प्रदर्शनी का आयोजन

प्रदर्शनी का शुभारंभ विद्यार्थियों के स्वागत गीत से हुआ। विद्यालय के निदेशक ईसा शमीम ने अपने स्वागत भाषण में अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों और भावी उद्देश्यों को प्रस्तुत किया। उन्होंने अभिभावकों की भूमिका को विद्यालय के निरंतर विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।इस प्रदर्शनी में विद्यालय के छात्रों ने विज्ञान, भाषा, सामाजिक विज्ञान, आर्ट एंड क्राफ्ट, वाणिज्य जैसे विभिन्न विषयों पर आधारित 79 काउंटरों में लगभग 500 प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी में छात्रों की प्रतिभा ने दर्शकों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रोफेसर रामकुमार सिंह ने अपने प्रेरक संबोधन में छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि केवल पुस्तकीय ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि सभी सह-शैक्षिक गतिविधियों में भाग लेना भी सफलता का एक प्रमुख मार्ग है। उन्होंने छात्रों की प्रस्तुति की भूरि-भूरि प्रशंसा की। विद्यालय की प्राचार्य विजेता दास ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने यह भी साझा किया कि विद्यालय के छात्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। आर्यभट्ट गणित चैलेंज प्रतियोगिता में सीबीएसई पटना जोन के टॉप 100 में स्थान प्राप्त करना इसका प्रमाण है।

इसके अतिरिक्त विद्यालय ने आईआईटी मद्रास के साथ एक विशेष साझेदारी की है, जिसके माध्यम से छात्रों को उच्च गुणवत्ता की शैक्षिक और तकनीकी सुविधाएं प्रदान की जा रही है। इस साझेदारी से विद्यालय के छात्र अत्याधुनिक तकनीकी ज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बना रहे हैं। विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. शमीम अहमद ने मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक, और खेल-कूद गतिविधियों में हो रहे विकास पर संतोष प्रकट किया।

कार्यक्रम का समापन छात्रों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ, जिसने सभी अतिथियों और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रदर्शनी की प्रशंसा करते हुए उपस्थित जनों ने विद्यालय के क्रियाकलापों पर संतोष व्यक्त किया और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...