बिना बरसात के सड़कों पर लगा पानी, जनता हुई परेशान

सीवान : सीवान शहर के चमड़ा मंडी क्षेत्र में पिछले लगभग छह महीनों से जल ठहराव की समस्या बनी हुई है। इस जल ठहराव की वजह से स्थानीय निवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या ने न केवल आम लोगों के जनजीवन को प्रभावित किया है, बल्कि स्कूली और कॉलेज जाने वाले बच्चों के लिए भी आवागमन में कठिनाई पैदा कर दी है

वहीं इस जलभराव का कारन जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने और नगर परिषद की ओर से समय पर साफ सफाई न करने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। बारिश के मौसम में स्थिति और भी खराब हो जाती है। लंबे समय तक पानी जमा रहने से मच्छरों और गंदगी का खतरा बढ़ गया है। इससे डेंगू, मलेरिया और अन्य बीमारियों के फैलने की संभावना बढ़ गई है। वहीं जलभराव के कारण सड़कों पर कीचड़ और गंदगी फैली हुई है, जिससे पैदल चलने वालों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। खासकर बच्चे और बुजुर्ग अधिक प्रभावित हो रहे हैं।

यह भी देखें :

नगर परिषद की निष्क्रियता स्थानीय निवासियों का कहना है कि नगर परिषद और वार्ड पार्षद इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। बार-बार शिकायतें दर्ज कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। वहीं लोगों का कहना है कि क्षेत्र में जल्द से जल्द जलनिकासी की समुचित व्यवस्था की जाए। सड़कों की मरम्मत और नियमित सफाई कराई जाए नहीं तो आगे बढ़ा निर्णय लिया जाएगा और क्या कुछ कहा लोगों ने आए सुनाते है।

यह भी पढ़े : उत्पाद विभाग ने बेच दिया 20 कार्टून शराब, मची खलबली

कुमार रवि की रिपोर्ट

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...