Advertisement
Advertisement

नाले का गंदा पानी से दुकानदार सहित राहगीर हैं काफी परेशान

मधेपुरा : मधेपुरा जिला मुख्यालय स्थित निर्माणाधीन आरओबी के समीप कैनरा बैंक के आगे लगभग 10 दिनों से नाले का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बह रहा है। इस कारण मेन रोड पर लगभग सौ मीटर तक गंदा पानी जमा हो गया है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। राहगीरों और दुकानदारों को न केवल आवाजाही में दिक्कत हो रही है बल्कि दुर्गंध के कारण वहां खड़ा होना भी मुश्किल हो गया है।

Goal 2 22Scope News

यह समस्या पिछले कई दिनों से बनी हुई है – स्थानीय लोग

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या पिछले कई दिनों से बनी हुई है। नगर परिषद की ओर से अबतक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। गंदा पानी लोगों के घरों तक पहुंचने लगा है, जिससे लोगों को खतरा उत्पन्न हो गया है। दुकानदारों ने बताया कि ग्राहकों का आना कम हो गया है और व्यापार प्रभावित हो रहा है। जब बिना बारिश के ही यह हालत है तो आगामी बरसात में स्थिति और भी भयावह हो सकती है। लोगों नगर परिषद से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है, ताकि समस्या का स्थायी समाधान निकाला जा सके।

यह भी देखें :

लोगों में नगर परिषद की उदासीनता को लेकर बढ़ता जा रहा है आक्रोश 

स्थानीय लोगों में नगर परिषद की उदासीनता को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन के लिए विवश होंगे। वहीं वार्ड पार्षद प्रतिनिधि संदीप कुमार गुड्डू ने बताया कि बुडको के द्वारा नाला का निर्माण किया जा रहा है जिसके कारण पानी को रोक दिया गया है। इसी वजह से सड़क पर पानी आ रहा है। उम्मीद है कि तीन से चार दिनों में पूर्णिया गोला की तरफ नाला का काम पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि बरसात से पहले नाला निर्माण कार्य पूरा करवाने के प्रयास में हैं ताकि लोगों को बरसात के समय परेशानी नहीं हो।

यह भी पढ़े : सालों भर गली व घरों में जमा रहता है गंदा पानी, ग्रामीण में आक्रोश

रमण कुमार की रिपोर्ट 

Commercial Advertisment

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...

Bihar Tribal Education Research: 25 जनजातीय विद्यालयों के बच्चों का क्यों...

Bihar Tribal Education Research, पटना: बिहार में जनजातीय विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए शोध आधारित पहल की जा रही है।...