योग शिक्षिका राफिया नाज ने थामा बीजेपी का दामन, कहा-बीजेपी की नीतियों से हूं प्रभावित-राफिया

रांचीः योग शिक्षिका राफिया नाज़ भाजपा में शामिल हुईं. भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश के समक्ष राफिया ने बीजेपी का दामन थामा. वहीं योग शिक्षिका राफिया नाज अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुई. इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि राफिया नाज ने भारत की सांस्कृतिक धरोहर योग को देश विदेश में अपनी प्रतिभा के दम पर परचम लहराया है. उन्होंने कहा कि राफिया नाज ने झारखंड का नाम रौशन करते हुए कई तरह के पुरस्कार से नवाजी गईं है. योग गुरु बाबा रामदेव ने कई मंचों से राफिया को सम्मानित भी कर चुके हैं.

दीपक प्रकाश ने कहा कि योग धर्म आधारित न मानते हुए यह देश की सांस्कृतिक विरासत के आधार पर देश को जोड़ता है. उन्होंने कहा कि राफिया नाज एक होनहार योग शिक्षिका है. इन्होंने देश-विदेश में योग के माध्यम से राज्य का मान बढ़ाया है. उन्होंने कहा कि राफिया नाज एक समाज सेविका के रूप में भी समाज मे अपनी एक पहचान बना चुकी हैं. इस अवसर पर राफिया नाज ने कहा कि भाजपा की नीतियों और मोदी जी के कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुई हूँ. उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन तलाक पर ऐतिहासिक निर्णय देकर मुस्लिम महिलाओं को हक़ दिलाने का काम किया,वह सराहनीय है. नाज ने कहा कि मोदी जी ने योग को विश्व पटल पर पहचान दिलाया है.

राफिया ने कहा कि योग शिविर लगाकर प्रदेश के प्रत्येक जिले,प्रखंड और सुदूर ग्रामीण इलाकों में योग शिविर लगाकर योग का प्रचार प्रसार करूंगी. साथ ही कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनाथ बच्चों के लिए कार्य करना मेरी प्राथमिकता होगी.

रिपोर्ट-मदन सिंह

बीजेपी के सभी मोर्चा के कार्यसमिति की हुई बैठक, पार्टी को मजबूत बनाने के लिए बनी रणनीति

Ramphal Mandal Stamp Release: रामफल मंडल के सम्मान में भारत सरकार...

Ramphal Mandal Stamp Release: सीतामढ़ी की धरती पर अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीद रामफल मंडल की स्मृति...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज यादव का 57वां जनता...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने रविवार को अपने आवास पर 57वें जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें बरही विधानसभा...

Barhi Drug De-Addiction Campaign: नशे के खिलाफ बरही पुलिस का अभियान...

Barhi Drug De-Addiction Campaign: बरही अनुमंडल पुलिस की ओर से रविवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत बाइक रैली निकाली गई। रैली के माध्यम...