भूमि विवाद को लेकर 2 पक्षों के बीच जमकर चले लाठी डंडे, एक आरोपी गिरफ्तार

मधेपुरा : मधेपुरा में भूमि विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और झड़प भी हुई। इस दौरान एक व्यक्ति घायल हो गया। आक्रोषित ग्रामीणों ने मुख्य सड़क एनएच-107 जाम किया। मामला मुरलीगंज थाना क्षेत्र के जीतापुर वार्ड संख्या-1 से जुड़ा है जहां भू-स्वामी गणेश मंडल और रतनदीप सिंह के बीच हुई। बताया जा रहा है कि पूर्व से जमीन पर गणेश मंडल का कब्जा है और बाद में रतनदीप सिंह ने उक्त जमीन किसी और से रजिस्ट्री करवा लिया है।

इसी बीच रतनदीप सिंह अपने गुर्गो के साथ जमीन जोतने पहुंचे जिस कारण दोनों पक्षों में भिड़त हो गया। मामला मारपीट पर उतारू हो गया। इस दौरान जमकर लाठी डंडे भांजे गए जिससे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। आक्रोशित लोगों ने सड़क किनारे रखे बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण सहित भू-स्वामियों ने सहरसा-पूर्णियां एनएच-107 मुख्य मार्ग को जामकर पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग करने लगे। घटना की सूचना पाकर मौके वारदात पर पहुंचे इंस्पेक्टर रामलखन पंडित ने लोगों को समझा बुझाकर सड़क जाम हटवा दिया। बता दें कि इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़े : भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, दो गंभीर रूप से

यह भी देखें :

रमण कुमार की रिपोर्ट

US News: दो बार lethal injection देने के बाद भी नहीं...

अमेरिका के टेनेसी में क्रिस्टा पाइक को दो बार lethal injection दिया गया, लेकिन उनकी मौत नहीं हुई। घटना के बाद गवर्नर बिल ली...

NEET PG 2026: देश में 63,177 PG मेडिकल सीटें, एक साल...

NEET PG 2026-27 के लिए नई PG मेडिकल सीट मैट्रिक्स जारी हुई है। देश में कुल 63,177 सीटें हैं, जिनमें MD-MS की 58,098 सीटें...

Jharkhand News: 9 अक्टूबर को परीक्षा और खेल प्रतियोगिता आमने-सामने, 10वीं...

झारखंड में 9 अक्टूबर को 10वीं की सामाजिक विज्ञान परीक्षा और खेलो झारखंड की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता एक ही दिन है। छात्र खिलाड़ियों के...