Ranchi– मोरहाबादी के बापू वाटिका के समक्ष युवाओं की एक टीम द्वारा एक नई मुहिम की शुरुआत की गई है. Paint your nail की सोच युवा वर्ग की सोच में सकारात्मक बदलाव की है.
इसी सोच और संकल्प के साथ मुहिम में शामिल होने वाले युवाओं की नाखून हरे रंग से रंगी जा रही है. मुहिम की सदस्य रवीना ने बताया कि इसका मकसद लोगों के सोच में बदलाव लाने की है. जिस तरह समाज में महिलाओं के साथ गलत बर्ताव किया जा रहा है. कई पुरुषों को भी इस तरह की टिप्पणियों का सामना करना पड़ता है, यह मुहिम इस सोच के खिलाफ है. जल्द ही स्कूल-कॉलेज में भी महिम चलायी जाएगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा युवा वर्ग इससे जुड़ सके और समाज में एक सकारात्मक बदलाव आ सके.
रिपोर्ट- करिश्मा

















