Advertisment

Breaking : नए राज्यपाल से राजभवन में मिले CM नीतीश

पटना : बिहार के नए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान कल यानी 30 दिसंबर को पटना पहुंच गए थे। पटना एयरपोर्ट पर बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने उनका स्वागत किया। उसके बाद राजभवन में वर्तमान राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने स्वागत किया। वहीं बिहार के सीएम नीतीश कुमार कल रात में दिल्ली से पटना लौट चुके हैं। आज यानी 31 दिसंबर की सुबह अभी थोड़ी देर पहले नए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से राजभवन में औपचारिक मुलाकात की। साथ में वर्तमान राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर भी मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने निवर्तमान राज्यपाल श्री राजेन्द्र विश्नाथ आर्लेकर एवं नवनियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

निवर्तमान राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के विदाई समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के स्टेट हैंगर पर आयोजित बिहार के पूर्व राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के विदाई समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने निवर्तमान राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को पुष्प गुच्छ भेंटकर सप्रेम विदा किया और नई जिम्मेवारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।

Governor CM 3 22Scope News
निवर्तमान राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के विदाई समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री

यह भी देखें :

इस दौरान बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री रेणु देवी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री जनक राम, गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णनंदन पासवान सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पटना जिला के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह और वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Governor CM 1 22Scope News

Governor CM 2 22Scope News

यह भी पढ़े : New Governor of Bihar : बिहार के नए राज्यपाल का पटना में भव्य स्वागत

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Jamtara Cyber Crime News: जामताड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन! फर्जी APK...

Jamtara Cyber Crime News: साइबर अपराध के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, जामताड़ा पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया...

Neha Bora Ink Attack Ranchi: छात्र आंदोलन के बीच AISA अध्यक्ष...

Neha Bora Ink Attack Ranchi: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शन के बीच शुक्रवार को...

बिहार का मखाना हुआ ग्लोबल: छपरा के खेतों का मखाना, कनाडा-यूरोप...

 बिहार का मखाना अब पूरी दुनिया में धूम मचा रहा है। मिथिलांचल और सीमांचल से शुरू हुआ 'सफेद सोने' का यह सफर अब बिहार...