दिल्ली से लौटते ही CM ने राज्यपाल से की मुलाकात, पूर्व राज्यपाल को दी विदाई

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी दो दिवसीय दिल्ली यात्रा के बाद सोमवार की देर शाम वापस पटना लौटे। पटना लौटने के बाद सीएम ने मंगलवार की सुबह राजभवन जाकर बिहार के निवर्तमान राज्यपाल राजेन्द्र विश्नाथ आर्लेकर एवं नवनियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने निवर्तमान राज्यपाल राजेन्द्र विश्नाथ आर्लेकर एवं नवनियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के स्टेट हैंगर पर आयोजित बिहार के पूर्व राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर के विदाई समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने निवर्तमान राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर को पुष्प गुच्छ भेंटकर सप्रेम विदा किया और नई जिम्मेवारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री रेणु देवी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री जनक राम, गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णनंदन पासवान सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पटना जिला के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Students के साथ नहीं होगा कोई अन्याय, विजय चौधरी ने पत्रकारों से की अपील…

CM CM CM

CM

Thailand Delegation Bihar Tourism: थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार,...

Thailand Delegation Bihar Tourism, पटना: बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित फैम टूर ‘लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...