Advertisement
Advertisement

सीएम हेमंत सोरेन ने खरसावां गोलीकांड के अमर वीर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रांची. सीएम हेमंत सोरेन ने खरसावां गोलीकांड की 77वीं बरसी पर सरायकेला-खरसावां जिला के खरसावां स्थित शहीद पार्क में शहीद स्मारक (शहीद बेदी) और वीर शहीद केरसे मुंडा चौक के शहीद स्मृति चिन्ह पर माल्यार्पण कर अमर वीर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि आज नए वर्ष का पहला दिन है। नव वर्ष के पहले दिन आज खरसावां गोलीकांड के अमर वीर शहीदों के सम्मान में खरसावां स्थित शहीद स्मारक में माल्यार्पण कर उन्हें अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। हर वर्ष की भांति एक बार फिर आज यहां हम सभी एकत्र हुए हैं और आगे भी एकत्रित होते रहेंगे। यह दिन खरसावां गोलीकांड के अमर वीर शहीदों के प्रति सम्मान और आदर के साथ उनके दिखाए पथ पर आगे बढ़ने के संकल्प लेने का दिन है।

आदिवासियों की शहादत और संघर्ष की पहचान है यह शहीद स्थल: सीएम हेमंत सोरेन

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि खरसावां का शहीद स्मारक आदिवासी समुदाय के हक-अधिकार को लेकर किए गए संघर्ष और शहादत का प्रतीक है। हमारे आदिवासियों और मूलवासियों का जीवन हमेशा से संघर्षमय रहा है। इन्हीं के संघर्ष और शहादत की वजह से ही आज हमारी पहचान है। हमारे ये शहीद स्थल सदैव हमारे मार्गदर्शक रहेंगे।

आदिवासियों का प्रकृति से रहा है गहरा जुड़ाव

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि आदिवासी समुदाय का हमेशा से प्रकृति के साथ गहरा जुड़ाव रहा है। जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए वे शुरू से संघर्ष करते रहे हैं। आज अगर प्रकृति के प्रति लगाव को लेकर आदिवासी समुदाय के पद चिन्हों पर चलते हुए उसका अनुसरण कर रहे होते तो प्राकृतिक आपदाओं तथा पर्यावरण संरक्षण की खातिर इतनी जद्दोजेहद नहीं करनी पड़ती।

शहीद स्मारक का पूर्ण रूपेण होगा विकास

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि वे खरसावां गोलीकांड के शहीदों के सम्मान में निर्मित शहीद स्मारक के पूर्ण रूपेण विकास को लेकर प्रतिबद्ध है। आज यहां मंत्री, विधायक और उपायुक्त के साथ बैठक में उन्होंने यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं के विस्तार के साथ विकास की नई योजनाओं का विस्तृत कार्य योजना बनाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि खरसावां शहीद स्मारक को विश्व पटल पर एक अलग पहचान दिलाएंगे ताकि आने वाली पीढ़ी अपने इन वीर शहीदों से भली-भांति वाकिफ रहें और उनके बताये राह पर आगे बढ़ें।

इस दौरान मंत्री दीपक बिरुवा, मंत्री रामदास सोरेन, सांसद जोबा मांझी, विधायक कल्पना सोरेन, विधायक दशरथ गगराई, विधायक सुखराम उरांव, विधायक सविता महतो एवं विधायक जगत मांझी समेत अनेकों विशिष्ट जन तथा हजारों की संख्या में लोगों ने शहीद स्थल को नमन कर अमर वीर शहीदों को सुमन-अर्पित किये।

Commercial Advertisment

Didi Ki Rasoi Express Aurangabad: औरंगाबाद में इस फूड ट्रक के...

 Didi Ki Rasoi Express Aurangabad: बिहार के औरंगाबाद शहर में जीविका दीदियों की एक खास पहल लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही...

Sahibganj Electric Pole Fire: झूमावती अस्पताल के पास अचानक क्यों जलने...

Sahibganj Electric Pole Fire: शहर के आजाद नगर स्थित झूमावती अस्पताल के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक एक बिजली के पोल में...

Bihar Gobardhan Yojana: अब गोबर बनेगा कमाई का जरिया! बिहार के...

Bihar Gobardhan Yojana, पटना: बिहार के ग्रामीण इलाकों में गोबर अब गंदगी का कारण बनने के बजाय स्वच्छ ऊर्जा और कमाई का जरिया बन...