Saraikela Kharsawan News: पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पहुंचे खरसावां शहीद स्थल, वीर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

Saraikela Kharsawan News: पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने गुरुवार को खरसावां शहीद स्थल पहुंचकर 1948 के गोलीकांड में बलिदानी देने वाले वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इससे पहले, श्री मुंडा के नेतृत्व में खरसावां के खिलारी साई से भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक विशाल रैली निकाली. यह रैली मुख्य बाजार का भ्रमण करते हुए शहीद स्थल पहुंची, जहां भारी संख्या में उपस्थित लोगों ने शहीदों को नमन किया.

Saraikela Kharsawan News: अर्जुन मुंडा ने ये कहा

प्रेस को संबोधित करते हुए अर्जुन मुंडा ने कहा कि देश की आजादी के महज एक साल के भीतर खरसावां में हुआ यह नरसंहार इतिहास का सबसे दर्दनाक अध्याय है. उन्होंने भावुक होते हुए कहा, ‘एक तरफ पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा था, वहीं दूसरी ओर हमारे आदिवासी भाई अपने अस्तित्व और अधिकारों की रक्षा के लिए गोलियां खा रहे थे.’

Saraikela Kharsawan News: जल, जंगल और जमीन आदिवासियों के जीवन का आधार: अर्जुन मुंडा

अर्जुन मुंडा ने विकास के मॉडल पर सवाल उठाते हुए कहा कि जल, जंगल और जमीन आदिवासियों के जीवन का आधार हैं और इन्हें नजरअंदाज कर किया गया विकास कभी स्थायी नहीं हो सकता. उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों की आलोचना करते हुए कहा कि आजादी के बाद आदिवासियों की परंपराओं को संविधान के दायरे में सुरक्षित करने की जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभाई गई, जिससे पेसा  कानून और ग्राम सभाएं कमजोर हुईं. उन्होंने वर्तमान समय में अनुसूचित क्षेत्रों में बदलती जनसांख्यिकी और अनियंत्रित निर्माण पर चिंता जताते हुए सरकार से मांग की कि शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी मिलेगी जब आदिवासी समाज के संसाधनों और उनकी संस्कृति की पूर्ण रक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...