Advertisment

अर्जुन मुंडा ने खरसावां गोलीकांड के अमर वीर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रांची. खरसावां गोलीकांड के शहीदों को पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता जेबी तुबिद, मीरा मुंडा, उदय सिंहदेव एवं सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीद बेदी पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान अर्जुन मुंडा ने कहा कि आज ही के दिन 1 जनवरी 1948 को आजाद भारत में पहली गोली कांड की घटना इस स्थान पर हुई थी और अनगिनत लोग मारे गए थे।

अर्जुन मुंडा ने अमर वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

उन्होंने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि यहां वर्षों से 1 जनवरी को श्रद्धांजलि अर्पित करने की परंपरा और स्थान की गरिमा को बनाए रखने के लिए हम सब ने प्रयास किया है। देश में कांग्रेस कालीन सरकार ने गोली चलवाई थी। धरती पुत्रों ने अपना बलिदान देकर इस स्थान को एक प्रेरणास्थल के रूप में परिवर्तित कर दिया। लंबे कालखंड तक इस स्थान की महानता विभिन्न सरकारों ने नजर अंदाज किया। पूर्व में इस स्थान पर बाजार लगता था, जिससे शहीद स्थल की गरिमा धूमिल होती थी।

अर्जुन मुंडा ने कहा कि जनता ने मुझे जब इस क्षेत्र का जनप्रतिनिधि चुना तो स्थान की गरिमा को बनाए रखने के लिए भरपूर कोशिश की। इस बात की खुशी है कि आज हजारों की तादाद में लोग श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए नए साल में आते हैं। आज समस्त देश शोक मना रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन के सम्मान में 7 दिनों का राजकीय शोक घोषित होने के बाद भी जगह-जगह विभिन्न राजनीतिक दलों के बैनर-पोस्टर लगे हैं। इसमें कहीं ना कहीं प्रशासनिक विफलता परिलक्षित होती है।

अर्जुन मुंडा ने कहा कि यह भी दर्शाता है कि उन राजनीतिक दलों को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह के प्रति संवेदना नहीं है। राष्ट्रीय शोक के समय हमारा आचरण कैसा होना चाहिए, इसकी जानकारी राजनीतिक दलों एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों को होनी चाहिए। हम किसी को सम्मान नहीं दे सकते तो हम सम्मान के हकदार भी नहीं है। उन्होंने कहा धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के मौके पर भारत सरकार देश भर के शहीदों को चिन्हित कर उन्हें सम्मान देने का निर्णय लिया है। उन्होंने राज्य सरकार से इसमें सहयोग करने की अपील की है।

Garhwa Tiger Attack: तेवाली गांव के जंगल में बाघ ने पालतू...

गढ़वा के भंडरिया थाना क्षेत्र के तेवाली गांव में बाघ ने पालतू भैंस का शिकार किया। वन विभाग ने जांच शुरू कर दी है...

Bankipur By Election Result: क्या उपचुनाव के नतीजे बिहार के जनादेश...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत के बाद राजनीतिक विश्लेषण तेज। क्या उपचुनाव के नतीजे बिहार के जनादेश का संकेत हैं, पढ़ें...

Ranchi Crime: पंडरा और जगन्नाथपुर में महिलाओं से Gold Chain Snatching,...

रांची के पंडरा और जगन्नाथपुर इलाके में महिलाओं से सोने की चेन छिनतई की दो घटनाएं सामने आईं। बाइक सवार बदमाश वारदात के बाद...