Advertisement
Advertisement
Advertisement

फायरिंग बट को मोतिहारी पुलिस ने कराया मुक्त

मोतिहारी : मोतिहारी में अंग्रेजों के जमाने के बनाए गए फायरिंग बट (फायरिंग ट्रेनिंग प्वाइंट) का भू-माफिया और अतिक्रमणकारियों के द्वारा कब्जा किए जाने के बाद पुलिस प्रशासन ने आनन-फानन में जाकर पूरे इलाके को अतिक्रमण मुक्त कराया है। बता दें कि अंग्रेजों के द्वारा पुलिस कर्मियों पर गोली चलाने और फायरिंग की ट्रेनिंग देने के लिए डीएम आवास के पीछे ही मजुरहा में फायरिंग बट बनाया गया था। लेकिन भू-माफियाओं ने मिट्टी के टीले को काटकर बेच दिया और कई जगह को अतिक्रमण कर लिया।

आपको बता दें कि इसके बाद एसपी स्वर्ण प्रभात की नजर उस पर गई। एसपी ने फायरिंग बट को अतिक्रमण मुक्त कराया है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि फायरिंग बट जो अंग्रेजों के जमाने में ही बना है उसको अतिक्रमण मुक्त कर लिया गया है। सभी इलाकों को कंटीले तारों से घेरा जाएगा। पुलिसकर्मियों को गोली चलाने की ट्रेनिंग अब फिर से शुरू की जाएगी। साथ ही अब अतिक्रमण और अतिक्रमणकारियों की पहचान की जाएगी और उनके भी कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़े : मोतिहारी पुलिस ने पेश किया मानवता का मिसाल, जख्मी एक माह के बच्चे को गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल

यह भी देखें :

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Assam Rifles Recruitment 2026: 10वीं-12वीं पास के लिए 354 पदों पर...

 Assam Rifles Recruitment 2026 के तहत 354 तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन 15 नवंबर से 14 दिसंबर तक होंगे। जानें...

NEET PG 2026 Counselling: झारखंड के दो निजी मेडिकल कॉलेजों में...

Jharkhand NEET PG 2026 Counselling के तहत दो निजी मेडिकल कॉलेजों में ऑल इंडिया और NRI कोटे की सीटों पर दाखिला होगा। आवेदन 16...

WhatsApp New Features: अब अपने शब्दों से बनाएं Text Sticker, पढ़ते...

 WhatsApp New Features में टेक्स्ट स्टिकर के 10 डिजाइन और View Once Text Message की सुविधा आने वाली है। फिलहाल Android Beta यूजर्स के...