गोपालगंज में Raid में जा रही पुलिस टीम पर अपराधियों ने की फायरिंग, मुठभेड़ में…

गोपालगंज: गोपालगंज में शुक्रवार को दिनदहाड़े कोर्ट परिसर में फायरिंग के बाद जिला पुलिस प्रशासन में हड़कंप मची हुई है। जिला पुलिस ने फायरिंग के तुरंत बाद एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तार अपराधी की निशानदेही पर छापेमारी में जा रही पुलिस टीम पर शुक्रवार की देर शाम अन्य अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। हालाँकि फायरिंग में पुलिस टीम को कोई नुकसान नहीं हुआ वहीं आत्मरक्षार्थ पुलिस ने भी गोली चलाई। इस दौरान दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चली।

मुठभेड़ में अपराधी घायल भी हुआ जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार घायल अपराधी की पहचान सुरेश कुशवाहा के रूप में की गई। मामले में गोपालगंज के एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि कोर्ट परिसर में फायरिंग की घटना में गिरफ्तार अपराधी की निशानदेही पर पुलिस टीम मीरगंज थाना क्षेत्र में छापेमारी करने जा रही थी। उसी दौरान थावे बायपास के समीप चार की संख्या में अपराधियों ने पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

बचाव में पुलिस टीम ने भी फायरिंग की। मुठभेड़ में पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई जबकि एक अपराधी गोली लगने से घायल हुआ है। घायल अपराधी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सको ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी सुरेश कुशवाहा जेल में बंद कुख्यात मन्नू तिवारी और शम्भू सिंह के लिए काम करता है। इन्ही के इशारे पर कल कोर्ट परिसर में कुख्यात विशाल सिंह की हत्या करने आया था। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  गोपालगंज Court Campus में ताबड़तोड़ फायरिंग, कुख्यात समेत 2 को लगी गोली, अपराधी…

गोपालगंज से सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Raid Raid Raid

Raid

Highlights

Chirkunda BJP Worker Meeting: चिरकुंडा में भाजपा का मेगा मिलन समारोह,...

Chirkunda BJP Worker Meeting: निरसा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चिरकुंडा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा एक 'कार्यकर्ता मिलन समारोह' आयोजित किया गया। इस...

IT मैनेजर ने सीखे AI के तकनीकी गुर, विभागों में कामकाज...

पटना : सामान्य प्रशासन विभाग के बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसायटी की ओर से सोमवार को बिहार आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) मिशन के तहत एकदिवसीय...

मंत्री संजय पासवान ने पंजाब की इंडियन सुक्रोज मिल पहुंचकर लिया...

पटना : गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री संजय पासवान ने सोमवार को पंजाब के मुकेरियां में स्थित इंडियन सुक्रोज लिमिटेड का दौरा किया। उन्होंने...