Nitish Kumar जायेंगे राजद के साथ? लालू-तेजस्वी के मत अलग तो जदयू-भाजपा ने कहा…

मंजेश कुमारNitish Kumar Nitish Kumar

पटना: एक जनवरी आते ही बिहार चुनावी वर्ष में प्रवेश कर गया है। एक जनवरी के साथ ही बिहार में राजनीतिक हलचल भी काफी तेज हो गई है। बुधवार का दिन बिहार के राजनीतिक महकमे के लिए उथल पुथल का दिन रहा। बिहार में एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है कि क्या नीतीश कुमार एक बार फिर राजद के साथ जायेंगे या नहीं। हालांकि नीतीश कुमार क्या सोचते हैं या क्या करते हैं यह तो आने वाले वक्त में पता चलेगा लेकिन इस बात को लेकर राजद में भी विचारों में अंतर दिख रहा है।

एक तरफ बुधवार को तेजस्वी यादव ने दुहराया कि अब वे नीतीश कुमार के साथ सरकार नहीं बनायेंगे जबकि बुधवार की ही रात में लालू यादव ने कहा कि उनका दरवाजा नीतीश कुमार के लिए हमेशा खुला हुआ है। लालू ने कहा था कि हमेशा वे ही भाग जाते हैं, आना चाहें तो आ जायें साथ में काम करें उनके लिए दरवाजा हमेशा खुला हुआ है। अब इस मामले में गुरुवार को तेजस्वी यादव से पत्रकारों ने जब सवाल किया तो तेजस्वी ने कहा कि आपलोग बार बार सवाल करते रहते हैं तो आपको ठंडा करने के लिए उन्होंने ऐसा कह दिया।

वहीं दूसरी तरफ राजद के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि अमित शाह ने भी कहा था कि अब उनका दरवाजा नीतीश कुमार के लिए कभी नहीं खुलेगा लेकिन वे दोनों साथ हुए न। राजनीति में कुछ भी परमानेंट नहीं होता है, लालू जी तो भोलेनाथ हैं अगर वे आना चाहें तो आ सकते हैं। राजद के अंदरखाने में ही अब इस मामले में विचार नहीं मिल रहे हैं।

लालू यादव के बयान पर जदयू-भाजपा ने ही प्रतिक्रिया दी है। एक तरफ जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्र सरकार में मंत्री ललन सिंह ने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि लालू या तेजस्वी क्या बोलते हैं, क्या नहीं बोलते हैं उस पर हमें प्रतिक्रिया देने की जरूरत नहीं है।

हम एनडीए में हैं और मजबूती से एनडीए में बने हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ भाजपा के नेता एवं बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार लालू यादव के नस नस से वाकिफ हैं। वे जानते हैं कि लालू यादव क्या हैं। लालू यादव डरे हुए हैं कि एनडीए ने लोकसभा चुनाव में हरा दिया और अब विधानसभा चुनाव में भी हरा देगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    अयोध्या में New Year पर टूटेंगे सारे रिकॉर्ड, रामलला के दर्शन के लिए पहुंच रही लाखों श्रद्धालु की भीड़

Nitish Kumar Nitish Kumar Nitish Kumar Nitish Kumar Nitish Kumar

Nitish Kumar Nitish Kumar

Jharkhand State Bar Council: झारखंड स्टेट बार काउंसिल में अब 32...

Jharkhand State Bar Council: झारखंड स्टेट बार काउंसिल के गठन में एक अहम बदलाव किया गया है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने काउंसिल के...

Patna Protest FIR: पटना में बवाल के बाद बड़ा एक्शन, 120...

Patna Protest FIR: राजधानी पटना में विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा और अशांति की जांच पुलिस ने तेज़ कर दी है। इस सिलसिले में,...

Reliance Foundation Rural Women Entrepreneurs: ग्रामीण महिलाओं की बदली तस्वीर! रिलायंस...

Reliance Foundation Rural Women Entrepreneurs: ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के मकसद से रिलायंस फाउंडेशन और नीति आयोग के 'वीमेन एंटरप्रेन्योरशिप प्लेटफॉर्म'...