अपराधियों ने स्कॉर्पियो गाड़ी को हथियार के बल पर किया लूट, जमकर की पिटाई

बेगूसराय : बेगूसराय में अपराधियों ने एक स्कॉर्पियो गाड़ी को हथियार के बल पर लूट लिया। जब स्कॉर्पियो लूटने से ड्राइवर मना किया तो अपराधियों ने उसे पिस्टल के बट से जमकर पिटाई कर दी। इस पिटाई में स्कार्पियो ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में ड्राइवर को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां इलाज चल रहा है। घटना बरौनी थाना क्षेत्र के जीरोमाइल के पास की है। घायल ड्राइवर की पहचान भागलपुर जिले के कहलगांव थाना के रहने वाले मनोज मंडल का पुत्र राजकमल मंडल के रूप में की गई है।

इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि राजकमल मंडल स्कॉर्पियो गाड़ी चलाता है। उन्होंने बताया कि बुधवार की रात चार अपराधी सबौर से गाड़ी किराया पर लेकर बेगूसराय आया था। उन्होंने बताया है कि जीरो माइल के पास चारों अपराधी हथियार के बल पर गाड़ी लूटने लगा। तभी इसका विरोध राजकमल मंडल के द्वारा किया गया तो इसी से नाराज होकर अपराधियों ने उसे बेहरमी से जमकर पिटाई कर दी। उन्होंने बताया है कि इस घटना की सूचना राजकमल मंडल के द्वारा सुबह चार बजे परिजनों को दिया। आनन फानन में परिजन बेगूसराय पहुंचकर घायल अवस्था में राजकमल मंडल उसे इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।

यह भी देखें :

इस संबंध में उन्होंने बताया है कि हालांकि जीपीएस के माध्यम से बरौनी थाने के पुलिस ने स्कॉर्पियो गाड़ी को बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया है कि सभी अपराधी भागलपुर जिले के सबौर गांव में एक लॉज में रहकर पढ़ाई करता था। फिलहाल इस घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े : दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी, महिला को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

अजय सिंह की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Chatra में योगेंद्र यादव का संदिग्ध हालत में मिला शव, हत्या...

Jharkhand: झारखंड के Chatra जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सदर थाना क्षेत्र के तुड़ाग गांव में एक पशु चिकित्सालय कर्मी का...

JDU कार्यालय के बाहर फिर लगा पोस्टर, CM नीतीश से बिहार...

पटना : पटना में जनता दल यूनाइटेड (JDU) प्रदेश कार्यालय के बाहर आज सियासी हलचल तेज हो गई। जब जदयू कार्यकर्ताओं ने पोस्टर लगाकर...

हिरासत में मौत से बवाल, पुलिस पर हत्या का आरोप, सड़क...

कटिहार : कटिहार पुलिस हिरासत में युवक की मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए। फलका थाना क्षेत्र के गोपालपट्टी निवासी राकेश कुमार यादव...

सोनारडीह भू-धंसान के बाद Saryu Roy का बड़ा बयान, हेमंत सोरेन...

Dhanbad: धनबाद के सोनारडीह ओपी स्थित टांडाबस्ती में हुए भू-धसान की दर्दनाक घटना के बाद शुक्रवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक Saryu Roy पीड़ितों...

मोतिहारी जहरीली शराबकांड : अलर्ट मोड में प्रशासन, गांव-गांव मेडिकल कैंप...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले में हुए जहरीली शराबकांड के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। घटना...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img