Breaking : शराब से भरी स्कॉर्पियो ने मारी पलटी, जमकर हुआ हंगामा

कटिहार : शराब से भरी स्कॉर्पियो ने मारी पलटी – बिहार के कटिहार में पूलिस पर लग रहा शराब की तस्करी का आरोप हम नहीं लगा रहे हैं बल्कि बड़ी संख्या में सड़कों पर एकत्रित लोग ये आरोप लगा रहे हैं। दरअसल, ये पूरा मामला रोशना थाना पुलिस की बतायी जा रही है। शराब से भरी स्कॉर्पियो गाड़ी कटिहार की तरफ से रोशना थाना की ओर ले जा रही थी। तभी स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई और प्राणपुर थाना क्षेत्र के बरझल्ला पुल के पास स्कॉर्पियो सड़क किनारे नदी में जा गिरी।

हालांकि नदी में पानी कम था इसलिए स्कॉर्पियो पलट कर रह गई। उसमें सवार पुलिस जवान घटना के बाद मौके से फरार हो गए। घटना के बाद नदी किनारे भारी संख्या में स्थस्नीय लोग जमा हो गए। वहीं घटना की सूचना पाकर रोशना थाना पुलिस और प्राणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और गाड़ी को निकालने की प्रक्रिया में जुट गई।

शराब से भरी स्कॉर्पियो ने मारी पलटी

इस दौरान स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि गाड़ी में जो पुलिस जवान सवार थे वो सभी शराब के नशे में धुत थे, जिस कारण ये घटना घटित हुई है। रोशन थाना पुलिस शराब की तस्करी कर ले जा रही है। स्थानीय लोगों ने कहा कि कोर्ट ले जाती तो शराब इतना ले जाने की किया जरूरत थी। फिर कोर्ट से रात के समय वापस शराब क्यों लेकर जा रहे थे इसकी जांच होनी चाहिए।

https://22scope.com/katihar-police-got-success-the-criminal-was-arrested-in-just-3-hours-of-the-incident/

तौकीर रजा की रिपोर्ट

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...