Advertisment

बेगूसराय फल मंडी में लगी आग, आधा दर्जन दुकानें जलकर राख

बेगूसराय : नगर थाना क्षेत्र के ट्रैफिक चौक स्थित फल मंडी में आग लग गई, जिससे आधा दर्जन दुकानें जलकर राख हो गई. फल मंडी के एक दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई और यह आग आसपास के कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. आग लगने की सूचना पर फायर बिग्रेड की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. बता दें कि फल मंडी में अचानक रात के 11 बजे के बाद एक दुकान में आग लग गई जो देखते देखते आसपास के कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. इस अगलगी की घटना में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है. फिलहाल नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच पूरे मामले की जांच में जुटे है.

रिपोर्ट : सुमित

पटना में UEM जयपुर व कोलकाता का Connectech-2026 सफल आयोजन

पटना : यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट (UEM) जयपुर एवं कोलकाता की ओर से आज यानी बुधवार को पटना के विद्यापति भवन में Connectech-2026...

मारपीट रोकने गई पुलिस पर ग्रामीणों का हमला, SHO समेत 4...

औरंगाबाद : औरंगाबाद जिले के जम्होर थाना क्षेत्र के बलिकरना गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट रोकने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर...

बाउंड्री विवाद ने लिया खूनी मोड़, 10 राउंड फायरिंग से दहला...

बेगूसराय : बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कंकौल गांव में जमीन की बाउंड्री को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से...