Hazaribagh DCLR राजकिशोर प्रसाद ने स्वतः सदर एसडीएम का पदभार किया ग्रहण…

Hazaribagh : हजारीबाग के DCLR ने आज स्वतः वरीय पदाधिकारी के पत्र के आलोक में हजारीबाग सदर एसडीएम का पदभार ग्रहण कर लिया है। आपको बता दूं कि हजारीबाग तत्कालीक एसडीएम पे यह आरोप लगा है कि उन्होंने अपनी पत्नी को जला कर मर दिया है तथा उनकी पत्नी के भाई राजू कुमार गुप्ता ने हजारीबाग के लोहसिंघना थाने में आवेदन दे कर यह आरोप लगाया है।

चूह min 22Scope News

ये भी पढे़ं-Breaking : 7 जनवरी को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक, कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर… 

जिसके बाद राज्य सरकार ने पत्र जारी कर उन्हें हजारीबाग एसडीएम के पद से मुक्त करते हुए कार्मिक विभाग में सेवा देने को कहा था। उसके बाद हजारीबाग डीसीएलआर को हजारीबाग एसडीएम का अतिरिक्त पदभार दिया गया था। आज हजारीबाग डीसीएलआर राजकिशोर प्रसाद ने स्वतः वरीय पदाधिकारी के पत्र के आलोक में 202 के तहत पदभार ग्रहण कर लिया है। चूंकि पूर्व एसडीएम अशोक कुमार पदभार देने के लिए कार्यालय नहीं पहुंचे इसके बाद डीसीएलआर ने स्वतः पद भार ग्रहण किया है।

Hazaribagh : उठ रही है गिरफ्तारी की मांग

पूरे मामले में भाजपा काफी हमलावर है और हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद एवं चतरा से लोजपा विधायक जनार्दन पासवान के नेतृत्व में हजारीबाग में न्याय यात्रा निकालकर एसडीएम अशोक कुमार की गिरफ्तारी की मांग की थी। आज विधायक मनोज यादव ने भी इस पूरे मामले पर कड़ी प्रक्रिया देते हुए एसडीएम अशोक कुमार के लिए कड़ी सजा की मांग की है।

ये भी पढे़ं-Breaking : एसीबी की बड़ी कार्रवाई, रांची सदर अंचल के सीओ घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार… 

वहीं पुलिस पदाधिकारी की माने तो पूरे मामले में एक-एक बिंदु पर घंटा से जांच की जा रही है लेकिन अभी तक हजारीबाग के पूर्व एसडीएम अशोक कुमार से हजारीबाग पुलिस की पूछताछ नहीं हुई है। हालांकि इलाज के दौरान बोकारो जनरल अस्पताल में पूर्व एसडीएम अशोक कुमार का फर्ज बयान जरूर दर्ज करवाया गया था परंतु हजारीबाग पुलिस को अभी भी पूर्व एसडीएम अशोक कुमार से पूछताछ का इंतजार है। हालांकि यह भी जानकारी मिली है कि जरूरत पड़ने पर न्यायालय से प्रार्थना कर पुलिस पूर्व एसडीएम के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट निकाल सकती है।

हजारीबाग से शशांक शेखर की रिपोर्ट–

Indore से Bodh Gaya तक 1200 KM की पैदल यात्रा पर...

सासाराम: मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी 65 वर्षीय लक्ष्मण नामदेव गणवीर इन दिनों अपनी अनोखी पदयात्रा को लेकर चर्चा में हैं। वे लगभग 1200...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: शादी के कुछ घंटे बाद भागने वाली...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: बिहार के रोहतास जिले के डालमियानगर इलाके में पुलिस ने कथित तौर पर फर्जी शादियां कराने वाले एक गिरोह का...

Bokaro Head Post Office ATM: बोकारो में ग्राहकों की परेशानी! शाम...

Bokaro Head Post Office ATM: सेक्टर-02 में हेड पोस्ट ऑफिस के परिसर में लगा ATM ग्राहकों के लिए परेशानी का कारण बन गया है।...