Advertisment

जदयू विधायक गोपाल मंडल ने अपने ही सांसद पर लगाया शराब बेचने का आरोप

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जहां शराब बंदी कानून को सफल बनाने के लिए जमीन और आसमान एक किए हुए हैं , वही दूसरी तरफ शराब की तस्करी में लगे माफिया उनको हर कदम पर चुनौती दे रहे हैं. राजधानी एक्सप्रेस विवाद के लगभग 3 महीने बाद गोपालपुर से जदयू के विधायक गोपाल मंडल ने एक बार फिर ऐसा बयान दे दिया है. जिसके बाद खुद सीएम नीतीश कुमार के दावों की पोल खुलती नजर आ रही है. जनता दल यूनाइटेड के भागलपुर विधायक गोपाल मंडल ने अपने ही सांसद अजय मंडल पर बड़ा आरोप लगाया है. भागलपुर विधायक ने अपने ही सांसद पर तंज कसते हुए कहा कि वो यहां ट्रैक्टर पर दारू भेजते हैं और अफीम की खेती करते हैं.

बता दें कि जिला परिषद सदस्य का चुनाव विधायक गोपाल मंडल की पत्नी सविता देवी भी लड़ रही हैं. गोपाल मंडल अपनी पत्नी के पक्ष में वोट मांगने के लिए इस्माइलपुर स्थित चंडी स्थान पहुंचे थे. जहां उन्होनें आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस्माइलपुर के लोगों ने सांसद अजय मंडल को जिताया, लेकिन एक बार भी सांसद यहां दर्शन नहीं देते हैं. सिर्फ जब मुख्यमंत्री बुलाते हैं तो आगे-पीछे करने चले जाते हैं. विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि वह उनका विरोध नहीं करते हैं, लेकिन उनका कार्यकलाप ठीक नहीं है. सभा को संबोधित करने के दौरान विधायक, विवादित बयान देकर घिर गए. उन्होंने कहा कि जिस तरह हम दर्शन देते हैं, आप  (अजय मंडल) भी दिया कीजिए. इसलिए हम उनको पॉकेटमार कहते हैं.

रिपोर्ट : शक्ति

 

मुख्यमंत्री ने कहा- ‘बिहार गति’ के अंतर्गत चिन्हित परियोजनाओं की समीक्षा...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में 'बिहार गति' के अंतर्गत चिन्हित परियोजनाओ की समीक्षा की। इस...

अपराध पर प्रहार, सुरक्षा का विस्तार- ‘नया सवेरा 3.0’ से बदलता...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार को अपराध मुक्त एवं सभी वर्गों की सुरक्षा करने का जो संकल्प लिया था, उसी के तहत...

Jio TRAI Report June 2026: TRAI की नई रिपोर्ट में किस...

Jio TRAI Report June 2026: टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (TRAI) की जून 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, एक्टिव मोबाइल सब्सक्राइबर्स (VLR) के मामले...