जमीन के कारोबार से जुड़े युवक पर चली गोली, हालत गंभीर

कटिहार : रेस्टोरेंट चलाने के साथ जमीन के कारोबार से जुड़े एक युवक पर गोली चली। युवक की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है इसका इलाज चल रहा है। कटिहार सहायक थाना क्षेत्र के महंत नगर में बाइक सवार दो अपराधियों ने पीछे से दयानंद यादव पर गोली दाग दी। गोली दयानंद के जांघ में जा लगी, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि दयानंद यादव मनिहारी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और उदामा रेखा में रेस्टोरेंट चलाने के साथ-साथ जमीन खरीद बिक्री के कारोबार से जुड़े है। उन पर गोली किसने चलाई और क्यों चलाई ये पूरी तरह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। घायल दयानंद यादव कहते हैं कि कुछ दिन पहले रेस्टोरेंट में कुछ लोगों से विवाद हुआ था, जिसको लेकर मनसाही थाने में शिकायत भी की गई थी। यह मामला उस जुड़ा हुआ है या नहीं ये उन्हें नहीं पता है। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगालने के साथ इस मामले से जुड़े अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़े : कट्टा लहराते 2 युवकों का Video हुआ Viral, हिरासत में एक युवक

यह भी देखें :

बालिका विद्यालय में बड़ी लापरवाही, भोजन के दौरान छात्राओं की थाली...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के संग्रामपुर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बड़ी लापरवाही सामने आई है। रात्रि भोजन के दौरान छात्राओं की थाली...

2 बाइक की आमने-सामने टक्कर, दोनों चालक गंभीर रूप से घायल

बेतिया : पश्चिमी चंपारण के लौरिया-कैथवलिया मुख्य सड़क पर दुबौलिया कुटी के समीप दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दोनों बाइक चालक...

Jharkhand Treasury Scam: CID ने खूंटी और देवघर के 1.21 करोड़...

झारखंड ट्रेजरी घोटाले में CID ने खूंटी और देवघर के 1.21 करोड़ रुपये की अवैध निकासी के मामलों को टेकओवर किया। अब सात मामलों...