कट्टा लहराते 2 युवकों का Video हुआ Viral, हिरासत में एक युवक

बेतिया : कट्टा लहराते दो युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो बेतिया के नौतन थाना क्षेत्र का बताया जा रहा हैं। कट्टा लहराते दो युवकों का विडियो सोशल मीडिया हो रहे वायरल पर संज्ञान लेते हुए स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गई है। वहीं वायरल विडियो एक जनवरी रात्रि की मडुवाहा सिहुलिया गांव की बताई जा रही है।

आपको बता दें कि विडियो में दो युवक डांस के दौरान कट्टा हाथ में लेकर लहराते नजर आ रहे हैं। यह मामला जब पुलिस के संज्ञान में आया तो पुलिस ने युवकों की पहचान कर छापेमारी की। एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गई है। मामले में बेतिया सदर एसडीपीओ-2 रजनीशकांत प्रियदर्शी ने बताया कि वायरल वीडियो में दिख रहे युवकों को चिन्हित कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही हैं। वहीं एक युवक को हिरासत में लिया गया है।

यह भी पढ़े : बेतिया के DM दिनेश कुमार राय ने जिलेवासियों को नए साल की दी बधाई, कहा- शांतिपूर्ण से मनाएं त्योहार

यह भी देखें :

दीपक कुमार की रिपोर्ट

बालिका विद्यालय में बड़ी लापरवाही, भोजन के दौरान छात्राओं की थाली...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के संग्रामपुर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बड़ी लापरवाही सामने आई है। रात्रि भोजन के दौरान छात्राओं की थाली...

2 बाइक की आमने-सामने टक्कर, दोनों चालक गंभीर रूप से घायल

बेतिया : पश्चिमी चंपारण के लौरिया-कैथवलिया मुख्य सड़क पर दुबौलिया कुटी के समीप दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दोनों बाइक चालक...

Jharkhand Treasury Scam: CID ने खूंटी और देवघर के 1.21 करोड़...

झारखंड ट्रेजरी घोटाले में CID ने खूंटी और देवघर के 1.21 करोड़ रुपये की अवैध निकासी के मामलों को टेकओवर किया। अब सात मामलों...