Advertisement
Advertisement

झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने जारी किया 8वीं और 9वीं बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल

रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 8वीं और 9वीं बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। 8वीं बोर्ड परीक्षा 28 जनवरी को आयोजित होगी, जबकि 9वीं बोर्ड परीक्षा 29 और 30 जनवरी को होगी।

8वीं बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल
8वीं बोर्ड परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

  • पहली पाली: सुबह 9.45 बजे से दोपहर 1 बजे तक, जिसमें हिंदी, अंग्रेजी और अतिरिक्त भाषा में से किसी एक विषय की परीक्षा होगी।
  • दूसरी पाली: दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक, जिसमें गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के विषय होंगे।
    यह परीक्षा ओएमआर शीट पर आयोजित की जाएगी, जिसमें 50 अंक के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। इसके साथ ही 100 अंक का आंतरिक मूल्यांकन विद्यालय स्तर पर किया जाएगा। 8वीं बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 18 जनवरी से जेएसी की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे।

9वीं बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल
9वीं बोर्ड परीक्षा में 40 अंक के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में 5 मुख्य विषयों की परीक्षा ओएमआर शीट पर ली जाएगी और प्रत्येक विषय के लिए 40 अंक निर्धारित किए गए हैं। साथ ही 10 अंक का आंतरिक मूल्यांकन विद्यालय स्तर पर किया जाएगा।

 

Commercial Advertisment

JioFinance Digital Gold: धनतेरस पर सोना खरीदने का नया तरीका, जियोपॉइंट्स...

JioFinance Digital Gold: डिजिटल पेमेंट करने वाले जियोफाइनेंस ऐप के ग्राहकों के लिए नई सुविधा शुरू की गई है। अब UPI ट्रांजैक्शन और बिल...

Bihar Business Connect 2027: 2 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव और...

Bihar Business Connect 2027, पटना: बिहार में औद्योगिक निवेश और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने की दिशा में राज्य सरकार ने अपनी तैयारियां...

Bihar Lawyers Stipend Scheme: बिहार में युवा वकीलों के लिए बड़ा...

Bihar Lawyers Stipend Scheme, पटना: बिहार में वकालत की शुरुआत करने वाले युवा अधिवक्ताओं को आर्थिक सहारा देने के लिए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण...